ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

खनस्यूं तहसील होने के बावजूद विवाह पंजीकरण और जमीन की रजिस्ट्री के लिए धारी तहसील दौड़ लगाने को मजबूर ग्रामीण 

भीमताल। ओखलकांडा ब्लॉक के खनस्यूं तहसील में विवाह पंजीकरण और जमीन की रजिस्ट्री न होने से ग्रामीणों को धारी तहसील की दौड़ लगानी पड़ रही है। लौं

ग्रामीणों के लंबे संघर्ष के बाद खनस्यूं में तहसील तो खोली गई लेकिन एसडीएम का पद स्थायी नहीं होने से ग्रामीणों को विवाह का पंजीकरण और जमीन की रजिस्ट्री वह अन्य कार्यों के लिए धारी तहसील जाना पड़ रहा है।

पूर्व दर्जा राज्यमंत्री  हरीश पनेरु ने भाजपा सरकार पर ग्रामीण की समस्या की ओर ध्यान नहीं देने का आरोप लगाया। 

उन्होंने कहा कि ओखलकांडा ब्लॉक में स्वास्थ्य सुविधा, शिक्षा व्यवस्था, संचार व्यवस्था सब चौपट चल रहे हैं।

जो तहसील कांग्रेस के कार्यकाल में खोली गई थी और जो अस्पताल कांग्रेस के कार्यकाल में खोले गए थे।

भाजपा सरकार वहां दोहरे माप दंड अपना रही है अस्पताल और तहसीलों में कर्मचारियों की नियुक्ति नहीं की जा रही है। 

हरीश पनेरू ने कहा कि यदि यथाशीघ्र तहसील की समस्याएं,शिक्षा्, स्वास्थ्य और संचार सुविधाएं में सुधार नहीं किया गया तो ग्रामीण जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन व आमरण अनशन करने को मजबूर होंगे।

यह भी पढ़ें :  पकौड़ी लाने भेजा और दुल्हन हो गई फरार, बस स्टैंड पर इंतजार करता रह गया पति

You missed

error: Content is protected !!