ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नैनीताल मेट्रोपोल के समीप एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी

रॉन्ग साइड से तेज रफ्तार में आ रही कार दूसरी गाड़ी को बचाने के प्रयास में हुई अनियंत्रित, स्थानीय लोगों ने पहुंचाई मदद

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला 

नैनीताल। नगर के मेट्रोपोल क्षेत्र के समीप गुरुवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा टल गया, जब एक टाटा सफारी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने पैराफिट को तोड़ते हुए करीब 20 फीट नीचे जा गिरी। राहत की बात यह रही कि कार गहरी खाई में गिरने के बजाय नीचे समतल स्थान पर जाकर अटक गई, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टाटा सफारी (DL 6CM 2568) मेट्रोपोल से मस्जिद की ओर जा रही थी। इसी दौरान सामने से आ रहे एक अन्य वाहन को पास देने के प्रयास में चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और कार सीधे पैराफिट तोड़ते हुए सड़क से नीचे जा गिरी।

स्थानीय निवासी व प्रत्यक्षदर्शी वत्सल नेगी ने बताया कि कार तेज रफ्तार में रॉन्ग साइड से नीचे की ओर आ रही थी। सामने से आ रही दूसरी कार को बचाने के प्रयास में चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया और कार खाई में जा गिरी। उन्होंने बताया कि जब तक स्थानीय लोग मौके पर मदद के लिए पहुंचते, तब तक चालक ने कार का अगला शीशा तोड़कर स्वयं बाहर निकलने के साथ अपने पालतू कुत्ते को भी सुरक्षित बाहर निकाल लिया था।

हादसे के समय कार में चालक और उसका पालतू कुत्ता ही सवार थे। स्थानीय लोगों ने घायल चालक को तत्काल सुरक्षित बाहर निकालकर उपचार के लिए बी.डी. पांडे जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि कार स्थानीय निवासी की है।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

हादसे के बाद कुछ समय तक क्षेत्र में लोगों की भीड़ जुटी रही। समय रहते चालक के सुरक्षित बाहर निकल आने और कार के समतल स्थान पर अटक जाने से एक संभावित बड़ा हादसा टल गया।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : रेत से भरे डंपर में दबकर युवक की दर्दनाक मौत, नहर निर्माण स्थल पर शव मिलने से मचा हड़कंप
error: Content is protected !!