कॉन्ट्रैक्टर वैलफेयर सोसायटी हल्द्वानी ने सिंचाई मंत्री को ठेकेदारों की समस्याओं के निराकरण सौंपा ज्ञापन
अधिशासी अभियंता पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप
कॉन्ट्रैक्टर वैलफेयर सोसायटी हल्द्वानी (रजि.) P.W.D. गेस्ट हाउस, तिकोनिया, हल्द्वानी, जिला-नैनीताल
विषय :- सिंचाई खण्ड, हल्द्वानी में कार्य कर रहे ठेकेदारों की समस्याओं के निराकरण हेतु।
महोदय,
हम सब ठेकेदार सिंचाई विभाग में पंजीकृत हैं एवं वर्तमान में बाढ़ सुरक्षा एवं नहरों की मरम्मत आदि के कार्य कर रहे हैं।
सिंचाई खण्ड, हल्द्वानी में कार्यरत पूर्व अधिशासी अभियन्ता श्री वी०सी० नैनवाल की कार्यप्रणाली से हम लोग दुखी हैं क्योंकि अधिशासी अभियन्ता की कार्यप्रणाली से हम ठेकेदारों के करोड़ों के भुगतान लम्बित हो गये हैं।
नैनवाल द्वारा शासन से बजट की माँग ही नहीं की गई है, इसलिए विभाग द्वारा जारी त्रैमासिक बजट में हमारे द्वारा कराये गये कार्यों का भुगतान नहीं हो पा रहा है।
हम लोगों ने ब्याज पर धनराशि लेकर त्वरित गति से सिंचाई विभाग के कार्य पूर्ण किये हैं, लेकिन भुगतान न होने से परेशान हैं।
एक ओर जहाँ सिंचाई विभाग में कार्य बहुत कम निकलते हैं वहीं दूसरी ओर ठेकेदारों का भुगतान समय पर नहीं होता है।
अतः कई ठेकेदारों ने सिंचाई विभाग से विमुख होकर अपना रजिस्ट्रेशन ही समाप्त करवा लिया है।
यह भी संज्ञान में आया है कि सिंचाई खण्ड हल्द्वानी के पूर्व अधिशासी अभियन्ता द्वारा कार्यों पर ध्यान न देकर अनुरक्षण एवं आपदा के कार्यों से अपनी कमाई में लगे हुए हैं।
अतः आपसे विनम्र निवेदन है कि सिंचाई विभाग में कार्यप्रणाली दुरुस्त करने हेतु उच्चाधिकारियों को आदेश देने की कृपा करें ताकि हम लोगों की समस्याओं का निराकरण हो सके।
प्रतिलिपि – निम्नलिखित को सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रेषित-
1- मा० सचिव, सिंचाई, उत्तराखण्ड शासन सचिवालय सुभाष रोड देहरादून। 2- प्रमुख अभियंता, सिंचाई विभाग उत्तराखण्ड, यमुना कालौनी देहरादून।
①दीशान्त पलड़िया
नरेश पनेरु, नीरज मिश्रा
④ धनश्याम, ओम प्रकाश शर्मा
योगेश तिवारी,
तिवारी ⑤ सुरेश मेहरा सुरेश
अध्यक्ष
⑥ अजय पाण्डे
12 दीपाशु वेलवाल D. Pelkel हेम चौसाली,उमेश पनेरु,मुकेश जोशी आदि लोगों ने ठेकेदारों की समस्याओं के निराकरण की मांग की है।





