ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नैनीताल के भीमताल एसडीआरएफ एनडीआरफ को मिली बड़ी सफलता, बमेटा गांव निवासी फौजी युवक का शव 6 दिन बाद  मिला गधेरे में

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला 

भीमताल।  धारी ब्लॉक के पदमपुरी मार्ग में बमेटा गांव में नहाते समय डूबे फौजी का शव आज गधेरे में फंसा पड़ा मिला।

नैनीताल जिले के भीमताल स्थित चाफी में बहने वाला एक गधेरा है। उस गधेरे में कई जिंदगियां लीलने वाली छोटी सी रहस्यमय परिताल झील है।

धारी ब्लॉक के पदमपुरी मार्ग पर स्थित बमेटा गांव के पुल से लगे गधेरे में मंगलवार की शाम लगभग 4 बजे 25 वर्षीय सैन्यकर्मी हिमांशु दफौटिया नहाते वक्त डूब गया।

हिमांशु को डूबता देख उसके दोस्त विनोद सिंह, प्रदीप नेगी, आकाश बिष्ट और चंदन सिंह ने गधेरे में उतरकर उसे बचाने का प्रयास किया। लेकिन पानी अधिक होने के कारण हिमांशु का पता नहीं चल पाया।

सूचना मिलने के बाद एन.डी.आर.एफ., एस.डी.आर.एफ., पुलिस और दमकल विभाग की टीम मंगलवार से फौजी की तलाश में जुट गई। संयुक्त टीम को रैस्क्यू अभियान के दौरान हिमांशु का कुछ पता नहीं चल सका।

आज फिर सुबह संयुक्त टीम ने दमकल विभाग और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर हिमांशु को खोजा। लेकिन गधेरे से एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम ने शव को गधेरे से बाहर निकाला।

पुलिस ने शव का पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फौजी का शव गधेरे से सात दिन के बाद बरामद कर लिया गया है।

एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, राजस्व पुलिस और स्थानीय पुलिस रेस्क्यू अभियान में लगी हुई थी।

नदी में बहे फौजी की तलाश में  लाल सिंह रावत, लाल सिंह बिष्ट, महेंद्र भंडारी , कांस्टेबल रोहित परिहार अमन कुमार, सतीश पांडे, सीओ चन्दन रोतेला आदि लोगों की कड़ी मशक्कत के बाद शव बरामद किया गया।

यह भी पढ़ें :  ग्राफिक एरा भीमताल की छात्रा भावना दुम्का का SAP Labs India में ₹18 लाख वार्षिक पैकेज पर चयन
error: Content is protected !!