हल्द्वानी। लावारिस पशुओं के कारण हर माह एक से दो लोगों की जान जा रही है। रविवार की रात स्कूटी सवार एक युवक सांड से टकराकर सड़क पर गिर गया। इसी दौरान पीछे से आ रहे किसी वाहन ने उसे कुचल दिया।
घायल अवस्था में उसे 108 एंबुलेंस के जरिए सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के मुताबिक शांतिपुरी नंबर दो वीरेंद्र सिंह रविवार रात नौ बजे अपनी बाइक से लालकुआं की ओर आ रहे थे।
लालकुआं के पास उसकी टक्कर एक सांड़ से हो गई। जिसके बाद पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी. राहगीरों की सूचना पर उसे एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया।
डॉक्टरों ने वीरेंद्र को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आधार कार्ड के जरिए परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।





