ब्रेकिंग न्यूज़
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज चोरगलिया में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 अंगीकरण दिवस पर विविध कार्यक्रम, छात्राओं ने भाषण व पोस्टर प्रतियोगिता में दिखाई प्रतिभानैनीताल में मानसिक स्वास्थ्य पर बड़ा फैसला: सभी स्कूल-कॉलेजों में होंगे मनोवैज्ञानिक काउंसलर, टोल फ्री नंबर करना होगा प्रदर्शितथानाध्यक्ष मुखानी सुशील जोशी बने निरीक्षक, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने पीपिंग सेरेमनी में कंधों पर सजाए सितारेभीमताल : विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के नर्सिंग छात्रों ने जगाई स्वास्थ्य जागरूकता, नुक्कड़ नाटक व पेपर सोप गतिविधि बनी आकर्षण का केंद्रशहीद लोबगा रांगज़ेन की स्मृति में नैनीताल में तिब्बती समुदाय का विरोध प्रदर्शन, चीन के ‘एथनिक यूनिटी लॉ’ का किया विरोध
खबर शेयर करे -

सेला पर्व पर वन गुज्जरों का दिखा पारंपरिक संस्कृति पौधारोपण कर प्राकृतिक संरक्षण का दिया संदेश

रिपोर्टर : नरेश सिंह बिष्ट 

हल्द्वानी। हरियाली का प्रतीक वन गुर्जर समुदाय का पारंपरिक त्योहार सेला पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है. तराई केंद्रीय वन प्रभाग के पीपल रेंज में निवास करने वाले वन गुर्जर समुदाय के लोगों ने शनिवार को बड़े ही धूमधाम के साथ इस पर्व को मनाया।

जहां गुर्जर समुदाय अपनी पारंपरिक कलर के साथ साथ जंगलों में वृक्षारोपण कर स्वादिष्ट खीर खिलाकर एक दूसरे को पर्व की बधाई दी. इस मौके पर राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर के सचिव योगेंद्र कुमार सागर मौजूद रहे इसके अलावा भारी संख्या में गुर्जर समुदाय के लोग भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

जहां वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया.वन गुज्जर समुदाय का पारंपरिक सेला पर्व पीढ़ियों से आयोजित होते आ रहा है सेला पर्व वन गुज्जर समुदाय का पारंपरिक त्यौहार है।

जिसमें समुदाय के लोग एकत्रित होकर लोक गीतों के साथ पौधारोपण करते हैं. समुदाय द्वारा यह पर्व 20 से 30 जुलाई के मध्य मनाया जाता है।

इस मौके पर वन गुजर ट्राईबल युवा संगठन की टीम ने भी प्रतिभाग किया सेला पर्व के मौके पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर के सचिव योगेंद्र कुमार सागर मौजूद रहे।

जहां उन्होंने वृक्षारोपण कर गुर्जर समुदाय के लोगों को सेल पर्व की बधाइयां देते हुए कहा कि गुर्जर समुदाय जंगलों में रहकर पर्यावरण और वन्य जीव संरक्षण के क्षेत्र में अपना अहम योगदान निभाते हैं।

इस मौके पर वन गुर्जर समुदाय ने
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव योगेंद्र कुमार सागर के सामने अपनी समस्याओं को भी सामने रखा जहां उन्होंने आश्वासन दिया कि सरकार और शासन स्तर पर जो भी समस्या सामने आ रही हैं उसका निस्तारण किया जाएगा।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी: रेशम की राखियों से आत्मनिर्भरता की नई डोर बुन रहीं महिलाएं, 'वोकल फॉर लोकल' का दे रहीं संदेश

You missed

error: Content is protected !!