ब्रेकिंग न्यूज़
थानाध्यक्ष मुखानी सुशील जोशी बने निरीक्षक, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने पीपिंग सेरेमनी में कंधों पर सजाए सितारेभीमताल : विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के नर्सिंग छात्रों ने जगाई स्वास्थ्य जागरूकता, नुक्कड़ नाटक व पेपर सोप गतिविधि बनी आकर्षण का केंद्रशहीद लोबगा रांगज़ेन की स्मृति में नैनीताल में तिब्बती समुदाय का विरोध प्रदर्शन, चीन के ‘एथनिक यूनिटी लॉ’ का किया विरोधगुरु पूर्णिमा पर एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने बाबा नीम करौली महाराज का लिया आशीर्वाद, संकट मोचन मंदिर में पूजा-अर्चना व भंडारे में श्रद्धालुओं को बांटा प्रसादकाठगोदाम-दिल्ली के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस की मांग तेज, सांसद अजय भट्ट ने रेल मंत्री से की मुलाकात
खबर शेयर करे -

एनसीसी कैंप के बच्चों को नैनीताल पुलिस ने पढ़ाया यातायात/साइबर अवेयरनेस का पाठ
स्वयं जागरूक रहने व दूसरों को भी जागरूक करने के लिए किया प्रेरित

हल्द्वानी। यातायात निरीक्षक शिवराज सिंह बिष्ट कांस्टेबल गोविंद सिंह, कांस्टेबल शेर सिंह कंबोज व पुलिस टीम द्वारा आर्मी कैंप रानीबाग काठगोदाम में NCC के लगभग 300 कैडेटो को यातायात नियमों के बारे में जागरूक किया गया तथा साईबर सैल के का0 पंकज साही व साईबर वलिंटर अजहर द्वारा जागरूक कार्यक्रम का आयोजन कर NCC कैडिटों एवं स्टॉफ को महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई।
कार्यक्रम में सभी को यातायात नियमों का पालन करने हेतु एवं नशे में/ओवर लोडिंग/ओवर स्पीड वाहन न चलाने/ मोबाइल पर बात करते हुए वाहन न चलाने हेतु निर्देशित किया गया एवं हमेशा यातायात नियमों का पालन करने एवं अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करने हेतु प्रेरित किया गया।

● वर्तमान में विभिन्न माध्यमों से घटित हो रहे साईबर क्राईम के प्रति जागरूक करते हुए फोन कॉल पर किसी भी व्यक्ति को अपने बैंक खाता, एटीएम कार्ड, ओटीपी आदि की जानकारी न देने और किसी अंजान लिंक व क्यूआर कोड को स्कैन न करने के बारे में बताते हुए सुरक्षा के अन्य तरीके बताए बता कर जागरूक किया गया।

● इस दौरान महिलाओं/बाल अपराधो से सम्बन्धित अपराध, यौन उत्पीड़न, घरेलू हिंसा,मानव तस्करी आदि के बारे में जागरूक किया गया।

● सभी को नजदीकी थाना/ चौकी के हेल्पलाइन नंबर व पुलिस हेल्पलाइन नंबर डायल 112, साईबर क्राईम हेल्पलाईन नंबर-1930 की जानकारी दी गई और कोई भी समस्या/शिकायत होने पर तत्काल सूचना देने हेतु बताया गया।

यह भी पढ़ें :  भीमताल: राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरु की मेहनत लाई रंग, खनस्यु में लगा मल्टी स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने उठाया निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ

You missed

error: Content is protected !!