ब्रेकिंग न्यूज़
मानसून पर नैनीताल प्रशासन हाई अलर्ट, बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे अधिकारी,डीएम ललित मोहन रयाल के सख्त निर्देश, 24×7 अलर्ट मोड में रहेगा प्रशासन; लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई16 जुलाई से भीमताल में भव्यता के साथ मनाया जाएगा हरेला मेला : कैबिनेट मंत्री रामसिंह कैड़ापहली ही बारिश में हल्द्वानी की सड़कों की खुली पोल, मेयर बोले—’इस मानसून धैर्य रखें, अगली बरसात तक 99% समस्याएं होंगी खत्म’नैनीताल में मानसून आपदा मॉक ड्रिल सफल, डीएम ललित मोहन रयाल ने कंट्रोल रूम से की लाइव मॉनिटरिंग, सीएम ने वीसी के जरिए तैयारियों का लिया जायजानैनीताल में अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर सख्ती: अवैध मशीन की सूचना पर ₹50 हजार इनाम, डेंगू रोकथाम के भी कड़े निर्देश
खबर शेयर करे -

नैनीताल के खुफी में भूस्खलन से घरों में आयी दरारें लोग आए दहशत में

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल के आसपास की अधिकांश पहाड़ियां भूस्खलन के चलते लगातार कमजोर हो रही हैं। भूस्खलन से नैनीताल का खूपी गांव पिछले कई दशकों से प्रभावित है।

खुफी गांव के तलहटी में हो रहे भू कटाव से कई घरों में बड़ी – बड़ी दरारें पड़ गई हैं। जिससे गांव का अस्तित्व पर खतरा उत्पन्न हो गया है।

खुफी गाँव में वर्षों से हो रहे भूस्खलन से हालात इतने बदहाल हो चुके हैं कि वर्षाकाल के दौरान ग्रामीणों को रात जागकर गुजारनी पड़ रही है।

    उपजिलाधिकारी प्रमोद कुमार ने आज भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र खुफी का निरीक्षण कर बताया कि गाँव की तलहटी में हो रहे कटाव के चलते गाँव के कुछ घरों में दरारें आयी है।

जिन्हें सुरक्षा के मद्देनजर खाली करने को कहा है।

उन्होंने मौके पर मौजूद सिचाईं विभाग के अधिकारियों को इसकी रोकथाम के लिए डीपीआर बनाने के निर्देश दिए है ताकि भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र में काम शुरू किया जा सके।  

यह भी पढ़ें :  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में पांच दिवसीय संकाय विकास कार्यक्रम शुरू, शोध उत्कृष्टता पर होगा मंथन

You missed

error: Content is protected !!