ब्रेकिंग न्यूज़
मानसून पर नैनीताल प्रशासन हाई अलर्ट, बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे अधिकारी,डीएम ललित मोहन रयाल के सख्त निर्देश, 24×7 अलर्ट मोड में रहेगा प्रशासन; लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई16 जुलाई से भीमताल में भव्यता के साथ मनाया जाएगा हरेला मेला : कैबिनेट मंत्री रामसिंह कैड़ापहली ही बारिश में हल्द्वानी की सड़कों की खुली पोल, मेयर बोले—’इस मानसून धैर्य रखें, अगली बरसात तक 99% समस्याएं होंगी खत्म’नैनीताल में मानसून आपदा मॉक ड्रिल सफल, डीएम ललित मोहन रयाल ने कंट्रोल रूम से की लाइव मॉनिटरिंग, सीएम ने वीसी के जरिए तैयारियों का लिया जायजानैनीताल में अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर सख्ती: अवैध मशीन की सूचना पर ₹50 हजार इनाम, डेंगू रोकथाम के भी कड़े निर्देश
खबर शेयर करे -

बिरयानी की दुकान में लगी आग,बाल्टियों से पानी डालकर आग पर पाया काबू

हल्द्वानी। मंगलपड़ाव स्थित ईदगाह रोड के पास एक बिरयानी की दुकान में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग ने बगल की दुकान को भी अपनी चपेट में ले लिया। उधर आग की चपेट में आने से सब्जी लदा एक ठेला भी जल गया।
मंगलपड़ाव के सब्जी विक्रेताओं ने बाल्टियों से पानी डालकर किसी तरह आग पर काबू पाया। वरना आग कई दुकानों में फैल सकती थी।

मंगलपड़ाव क्षेत्र में मंडी के पास ईदगाह रोड पर जुबैर नामक व्यक्ति की उत्तराखंड बिरयानी के नाम से दुकान है। मंगलवार दोपहर सिलिंडर से गैस लीकेज होने की वजह से दुकान में आग लग गई।

आग फैली तो उसने बगल में स्थित फारूख ट्रेडर्स की डिस्पोजल की दुकान को भी अपनी चपेट में ले लिया। इसके बाद पास में खड़े सब्जी के ठेले में भी आग लग गई।

इससे आसपास के क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। दुकान में आग बढ़ती देख सब्जी मंडी से भी तमाम लोग मौके पर पहुंच गए और आग बुझाने के प्रयास में जुट गए।

दुकान में आग भड़ती देख सब्जी मंडी से भी तमाम लोग मौके पर पहुंच गए और आग बुझाने के प्रयास में जुट गए.लोगों ने बाल्टियों से पानी डालकर आग पर काबू पाया लेकिन जब तक आग बुझती तब तक लियाज नामक व्यक्ति का फल का ठेला आग में स्वाहा हो चुका था।

लोगों ने आग लगने की सूचना अग्निशमन विभाग को लेकिन गाड़ी आने से पहले लोगों ने आग पर काबू पा लिया।

लोगों ने बाल्टियों से पानी डालकर आग पर काबू पाया। इधर आग से फारूख ट्रेडर्स की दुकान स्वामी को 30 से हजार रुपये के साथ ही ठेली कारोबारी लियाज को करीब 12 हजार रुपये का नुकसान हुआ है।

यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड को 7,000 करोड़ की सड़क परियोजनाओं की सौगात, गडकरी की बैठक में पांच अहम प्रस्तावों पर बनी सहमति

You missed

error: Content is protected !!