ब्रेकिंग न्यूज़
मानसून पर नैनीताल प्रशासन हाई अलर्ट, बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे अधिकारी,डीएम ललित मोहन रयाल के सख्त निर्देश, 24×7 अलर्ट मोड में रहेगा प्रशासन; लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई16 जुलाई से भीमताल में भव्यता के साथ मनाया जाएगा हरेला मेला : कैबिनेट मंत्री रामसिंह कैड़ापहली ही बारिश में हल्द्वानी की सड़कों की खुली पोल, मेयर बोले—’इस मानसून धैर्य रखें, अगली बरसात तक 99% समस्याएं होंगी खत्म’नैनीताल में मानसून आपदा मॉक ड्रिल सफल, डीएम ललित मोहन रयाल ने कंट्रोल रूम से की लाइव मॉनिटरिंग, सीएम ने वीसी के जरिए तैयारियों का लिया जायजानैनीताल में अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर सख्ती: अवैध मशीन की सूचना पर ₹50 हजार इनाम, डेंगू रोकथाम के भी कड़े निर्देश
खबर शेयर करे -

नैनीताल में सीआरएसटीसी ओल्ड बॉयज एसोसिएशन द्वारा आयोजित चिल्ड्रन फुटबाल टूर्नामेंट 2024 का पहला नॉक आउट मुकाबला सैनिक स्कूल घोड़ाखाल एवं आर एस एस वी नैनीताल के मध्य खेला गया

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला 

नैनीताल।  डीएसए मैदान नैनीताल में सीआरएसटीसी ओल्ड बॉयज एसोसिएशन द्वारा आयोजित एवं द नैनीताल बैंक लिमिटेड द्वारा प्रायोजित 76वीं एच एन पांडे मेमोरियल चिल्ड्रन फुटबाल टूर्नामेंट 2024 का पहला नॉक आउट मुकाबला सैनिक स्कूल घोड़ाखाल एवं आर एस एस वी नैनीताल के मध्य खेला गया।
सैनिक स्कूल घोड़ाखाल टीम के लिए आयुष्मान ने 3, हिमांशु एवं
दिव्यांश ने 1–1 गोल किए। सैनिक स्कूल घोड़ाखाल ने 5–0 से मैच में जीत दर्ज की।
कल दिनांक 3 अगस्त को पहला नॉक आउट मुकाबला बीएसएसवी ए एवं सरस्वती विद्या मंदिर और दूसरा नॉक आउट मुकाबला सीआरएसटी एवं बिड़ला विद्या मंदिर के मध्य खेला जाएगा।
निर्णायक प्रेम सिंह बिष्ट, सुनील पटवाल, अमित कुमार रहे।
इस दौरान अध्यक्ष जगदीश बवाड़ी, महासचिव डा मनोज बिष्ट गुड्डू, कैप्टन एल एम साह, जगदीश लोहनी, धर्मेंद्र शर्मा, विनोद साह, प्रो ललित तिवाड़ी, शैलेंद्र बरगली, भूपाल नयाल, पवन साह, मोहित लाल साह, हरीश सिंह राणा, आनन्द बिष्ट, विश्वकेतु वैद्य आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : ओखलकांडा के अजय महरा बने परमाणु ऊर्जा विभाग में वैज्ञानिक, ऑल इंडिया चयन से बढ़ाया उत्तराखंड का मान

You missed

error: Content is protected !!