तीलू रौतेली और आंगनबाड़ी पुरुस्कारों के लिये गठित जिला स्तरीय समिति द्वारा आवेदन हुए प्राप्त,राज्य स्तरीय समिति द्वारा किया जाएगा 

तीलू रौतेली पुरुस्कार विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मान देने का कर रहा कार्य

रिपोर्टर : बलवंत सिंह रावत 

देहरादून। राज्य सरकार द्वारा हर वर्ष दिया जाने वाला तीलू रौतेली और आंगनबाड़ी पुरुस्कार के लिए महिला सशक्तिकरण और बाल विकास विभाग को जिला स्तरीय आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। ओर

आवेदन मिलने के उपरांत अब राज्य स्तरीय गठित समिति द्वारा पात्र आवेदनकर्ताओं का चयन किया जाएगा।राज्य सरकार हर साल अगस्त माह में अलग अलग क्षेत्रो में उत्कृष्ठ कार्य करने वाली महिलाओं को इस पुरस्कार से सम्मानित करती है।

ताकि अन्य महिलायें भी प्रेरित होकर बेहतर कार्य करें।उक्त बातें आज महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने मीडिया को जारी अपने बयान में कहीं।

विभागीय मंत्री ने कहा कि तीलू रौतेली और आंगनबाड़ी पुरुस्कार से राज्य सरकार महिलाओं को सम्मानित करने का काम कर रही है।

मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में महिलाओं को उचित सम्मान प्राप्त हो रहा है।

उन्हें स्वालंबन बनाने की दिशा में अनेक योजनाएं संचालित की जा रहीं हैं।कहा कि इस पुरस्कार की अंतिम तिथि 17 जुलाई थी और उसके पश्चयात अब सभी आवेदन विभाग को प्राप्त हो चुके हैं।

अब पुरुस्कार हेतु गठित राज्य स्तरीय समिति की और से चयन किया जाएगा।पुरुस्कार हेतु चयनित पात्र महिलाओं को 8 अगस्त को सम्मानित किया जाएगा।साथ ही कहा कि समिति को चयन में पारदर्शिता बरतने के निर्देश भी दिए गए हैं।

तीलू रौतेली पुरुस्कार के लिए जिलावार आवेदनकर्ताओं की सूची——

जिला — अल्मोड़ा: 3

हरिद्वार: 3

पौड़ी गढ़वाल: 3

टिहरी गढ़वाल: 3

नैनीताल: 3

उधमसिंह नगर: 3

चमोली: 3

बागेश्वर: 3

पिथौरागढ़: 3

चंपावत: 3

देहरादून: 3

रुद्रप्रयाग: 3

उत्तरकाशी: 3

आंगनवाड़ी पुरुस्कार के लिए जिलावार आवेदनकर्ताओं की सूची——

अल्मोड़ा: 7

देहरादून: 6

हरिद्वार: 9

पौड़ी गढ़वाल: 15

टिहरी गढ़वाल: 8

नैनीताल: 9

उधमसिंह नगर: 12

चमोली: 9

बागेश्वर: 3

पिथौरागढ़: 9

चंपावत: 3

रुद्रप्रयाग: 3

उत्तरकाशी: 3

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में शिक्षक भर्ती की मांग को लेकर बेरोजगार युवाओं का प्रदर्शन, प्रवक्ता और एलटी के रिक्त पद भरने की उठाई मांग
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.