नैनीताल में सीआरएसटीसी ओल्ड बॉयज एसोसिएशन द्वारा आयोजित चिल्ड्रन फुटबाल टूर्नामेंट 2024 का पहला नॉक आउट मुकाबला सैनिक स्कूल घोड़ाखाल एवं आर एस एस वी नैनीताल के मध्य खेला गया

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला 

नैनीताल।  डीएसए मैदान नैनीताल में सीआरएसटीसी ओल्ड बॉयज एसोसिएशन द्वारा आयोजित एवं द नैनीताल बैंक लिमिटेड द्वारा प्रायोजित 76वीं एच एन पांडे मेमोरियल चिल्ड्रन फुटबाल टूर्नामेंट 2024 का पहला नॉक आउट मुकाबला सैनिक स्कूल घोड़ाखाल एवं आर एस एस वी नैनीताल के मध्य खेला गया।नैनीताल बैंक लिमिटेड द्वारा प्रायोजित 76वीं एच एन पांडे मेमोरियल चिल्ड्रन फुटबाल टूर्नामेंट का किया गया आयोजन
सैनिक स्कूल घोड़ाखाल टीम के लिए आयुष्मान ने 3, हिमांशु एवं
दिव्यांश ने 1–1 गोल किए। सैनिक स्कूल घोड़ाखाल ने 5–0 से मैच में जीत दर्ज की।
कल दिनांक 3 अगस्त को पहला नॉक आउट मुकाबला बीएसएसवी ए एवं सरस्वती विद्या मंदिर और दूसरा नॉक आउट मुकाबला सीआरएसटी एवं बिड़ला विद्या मंदिर के मध्य खेला जाएगा।
निर्णायक प्रेम सिंह बिष्ट, सुनील पटवाल, अमित कुमार रहे।
इस दौरान अध्यक्ष जगदीश बवाड़ी, महासचिव डा मनोज बिष्ट गुड्डू, कैप्टन एल एम साह, जगदीश लोहनी, धर्मेंद्र शर्मा, विनोद साह, प्रो ललित तिवाड़ी, शैलेंद्र बरगली, भूपाल नयाल, पवन साह, मोहित लाल साह, हरीश सिंह राणा, आनन्द बिष्ट, विश्वकेतु वैद्य आदि उपस्थित रहे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  धामी कैबिनेट के 26 प्रस्तावों पर मुहर, ₹7,412 करोड़ के अनुपूरक बजट को मंजूरी; खिलाड़ियों को मुफ्त बस यात्रा का लाभ
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.