“चालान से नहीं तो यमराज से डरिये”

बाइक को 5 सीटर बनाने वाले चालक के विरुद्ध पर ट्रैफ़िक पुलिस ने की कार्यवाही, वाहन सीज

171 लापरवाह चालकों पर हुई कार्यवाही

नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल  प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशानुसार जनपद में सड़क दुर्घटनाओ में कमी लाने के उद्देश्य से जनपद पुलिस द्वारा चैकिंग अभियान चलाकर कार्यवाही कर रही है।

इसी क्रम में आज दिनांक- 02/08/2024 को यातायात प्रभारी श्री वेद प्रकाश व टीम द्वारा चैकिग के दौरान एक बाइक UA- 06H8538 जो कि बैलपड़ाव से रामनगर जा रही थी।

जिसमें 5 सवारी सवार थी, रोके जाने चालक शाहनवाज निवासी बिजनौर का मौके पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत चालानी कार्यवाही करते हुए वाहन को सीज किया गया।“चालान से नहीं तो यमराज से डरिये”बाइक को 5 सीटर बनाने वाले चालकपर कार्यवाही,वाहन सीज
इसके अतिरिक्त नैनीताल पुलिस सभी थाना चौकी/यातायात/सीपीयू द्वारा जनपद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 171 वाहन चालकों के मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए 65,000 रुपये संयोजन जमा क्या गया।

5 वाहन सीज गए तथा 35 वाहन चालकों के DL निरस्तीकरण की कार्यवाही की गई है। अभियान लगातार जारी है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  जुबिन नौटियाल के पिता रामशरण नौटियाल ने थामा कांग्रेस का हाथ, उत्तराखंड की सियासत में बढ़ी हलचल
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.