नैनीताल में डी एस ए मैदान पर फुटबॉल मैच खत्म होने के दौरान रेफरी को मारा घूंसा

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। खेल भावना चकनाचूर रेफरी को किया लहूलुहान रविवार को कमेटी की बैठक टीम पर प्रतिबंध को लेकर होगी चर्चा।
 डीएसए मैदान में आयोजित लैंडो लीग फुटबॉल प्रतियोगिता में शुक्रवार को दिन का दूसरा क्वाटर फाइनल मुकाबला डीएसबी परिसर व गैलक्सी स्पोर्य्स क्लब के बीच खेला जा रहा था।

पूरे मैच में शुरू से ही मैदान में खिलाड़ियों व रेफरी के बीच काफी बार तीखी झड़प देखने को मिली।

वही अंत में प्रतियोगिता में डीएसबी परिसर ने जीरो के मुकाबले एक गोल से मैच जीत लिया और जब मैदान से खिलाड़ी बाहर आ रहे थे तो एक खिलाड़ी द्वारा रेफरी को घुसा मार दिया।

जिससे रेफरी लहूलुहान हो गया।इस दुखद घटना से सैकङो की संख्या मे मैच देखने पहूंचे दर्शकों को भी गहरा आघात पहुचा।

वही एक बारनैनीताल : खेल भावना चकनाचूर, रेफरी को किया लहूलुहान फिर से डीएसए मैदान में खेल भावना चकनाचूर दिखाई दी।घटना के बाद फुटबॉल सचिव पवन खनायत ने बताया कि शुक्रवार को मैदान में हुई घटना को लेकर रविवार को कमेटी की एक बैठक आयोजित की जा रही है।

जिसमें आरोपी टीम पर तीन साल के प्रतिबंध व टीम के रजिस्ट्रेशन को रद्द करने को लेकर चर्चा की जाएगी।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  अखिलेश यादव के बयान पर भड़की पहाड़ी आर्मी, आज बुद्ध पार्क में किया पुतला दहन
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.