ब्रेकिंग न्यूज़
मानसून पर नैनीताल प्रशासन हाई अलर्ट, बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे अधिकारी,डीएम ललित मोहन रयाल के सख्त निर्देश, 24×7 अलर्ट मोड में रहेगा प्रशासन; लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई16 जुलाई से भीमताल में भव्यता के साथ मनाया जाएगा हरेला मेला : कैबिनेट मंत्री रामसिंह कैड़ापहली ही बारिश में हल्द्वानी की सड़कों की खुली पोल, मेयर बोले—’इस मानसून धैर्य रखें, अगली बरसात तक 99% समस्याएं होंगी खत्म’नैनीताल में मानसून आपदा मॉक ड्रिल सफल, डीएम ललित मोहन रयाल ने कंट्रोल रूम से की लाइव मॉनिटरिंग, सीएम ने वीसी के जरिए तैयारियों का लिया जायजानैनीताल में अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर सख्ती: अवैध मशीन की सूचना पर ₹50 हजार इनाम, डेंगू रोकथाम के भी कड़े निर्देश
खबर शेयर करे -

टोक्यो ओलंपिक में ऐतिहासिक ब्रॉन्ज मेडल जीतकर देश को खुशियां देने वाली भारतीय हॉकी टीम ने पेरिस ओलंपिक में भी मेडल की उम्मीदों को बढ़ा दिया है. पूल स्टेज में लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही कोच क्रेग फुल्टन और कप्तान हरमनप्रीत सिंह की टीम ने अभी तक का सबसे बेहतरीन नतीजा हासिल करते हुए ऑस्ट्रेलिया को हराकर सनसनी फैला दी।

पूल स्टेज के अपने आखिरी मैच में भारतीय टीम ने टोक्यो ओलंपिक की सिल्वर मेडलिस्ट ऑस्ट्रेलिया को रोमांचक मुकाबले में 3-2 से हरा दिया।

इसके साथ ही भारत ने 52 साल बाद ऑस्ट्रेलिया को ओलंपिक में शिकस्त देकर इतिहास रच दिया।

इन ओलंपिक में भारतीय टीम के लिए कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने डिफेंस की अपनी ड्यूटी संभालने के साथ ही लगातार पेनल्टी कॉर्नर और पेनल्टी स्ट्रोक्स से गोल दागकर टीम को जीत दिलाते रहे. यही कमाल उन्होंने उस ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाफ भी किया, जिसने पिछले कई सालों में ओलंपिक, वर्ल्ड कप और कॉमनवेल्थ गेम्स में टीम इंडिया को बहुत दर्द दिया था।

आखिरकार 1972 के बाद पहली बार टीम इंडिया ने ओलंपिक में ऑस्ट्रेलिया से अपनी कई हारों का बदला ले ही लिया।

यह भी पढ़ें :  भीमताल-नैनीताल में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, करण मेहरा बोले—2027 में भाजपा को सत्ता से हटाने के लिए एकजुट हों कार्यकर्ता

You missed

error: Content is protected !!