ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

इन दिनों नाबालिगों के साथ समुदाय विशेष के लोगों द्वारा दुष्कर्म के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं।

हल्द्वानी में नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला अभी ठंड भी नहीं हुआ था कि अब बनबसा में एक किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है।

किशोरी के चाचा की तहरीर पर पुलिस ने हैवानियत के आरोपी युवक पर पॉक्सो एक्ट के अलावा बीएनएस 2023 की कई धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।

आरोपी युवक को मुक्तेश्वर से गिरफ्तार कर लिया। दो अलग-अलग समुदायों का मामला होने से पुलिस ने क्षेत्र में सुरक्षा के तहत पुलिस तैनात कर दी।

पुलिस ने कानून व्यवस्था के साथ ही क्षेत्र में शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए दोनों समुदायों की बैठक भी ली।

एक स्थानीय किशोरी के चाचा ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उनकी 14 वर्षीय भतीजी के साथ एक युवक ने दुष्कर्म कर किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।

दो अलग-अलग समुदायों का मामला होने से पुलिस अलर्ट हो गई। थानाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह जगवाण ने बताया कि किशोरी के पिता की मृत्यु हो चुकी है। वह अपने चाचा के साथ रहती है।

परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ बीएनएस 2023 की धारा 65 (1) / 351 (8) और 3/4 पॉक्सो अधिनियम में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराकर बयान दर्ज किए हैं।

थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी अफसार खान (22) मूल रूप से पीलीभीत के नौगंवा पकडिया का रहने वाला है। वह कुछ वर्षों से यहां अपने जीजा के साथ रहकर मजदूरी कर रहा था।

मामले की जांच एसआई मंदाकिनी राणा को सौंपी गई है। आरोपी को रिमांड के लिए न्यायालय भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें :  ब्रेकिंग न्यूज़ : गुलदार के हमले में 5 वर्षीय मासूम की मौत, जंगल से बरामद हुआ शव, पूरे इलाके में दहशत

You missed

error: Content is protected !!