ब्रेकिंग न्यूज़
राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमे पर हल्द्वानी में नया विवाद, वाल्मीकि समाज ने उठाए शिकायतकर्ता की पहचान पर सवालहल्द्वानी : कांग्रेस के सीएम आवास कूच के विरोध में भाजपा का सामाजिक सौहार्द संकल्प धरना, अनुसूचित समाज के सम्मान का मुद्दा उठायानैनीताल : ज्योलीकोट में दूषित पानी से दो मौतों के बाद भी सिस्टम बेपरवाह, 400 से ज्यादा लोग बीमार; इलाज पर लाखों खर्च, ग्रामीणों में भारी आक्रोशनैनीताल : ज्योलीकोट में जलजनित बीमारी का कहर: 16 वर्षीय इकलौते बेटे और दो बच्चियों की मां की मौत, पीलिया-डायरिया के बढ़ते मामलों से दहशतउत्तराखंड में मॉनसून का रौद्र रूप बरकरार: भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट, नैनीताल-ऊधमसिंह नगर में स्कूल बंद, चमोली में बर्फबारी और 19 सड़कें ठप

एसपी क्राइम/ट्रैफिक नैनीताल ने सीपीयू और यातायात टीम के अधिकारियों के साथ की बैठक, यातायात व्यवस्था को लेकर दिए सख्त निर्देश

हल्द्वानी। डॉ जगदीश चंद्र, एसपी क्राईम/ट्रैफिक जनपद नैनीताल द्वारा हल्द्वानी में सीपीयू/यातायात प्रभारी राकेश माहरा समेत अन्य सिटी पेट्रोल यूनिट और ट्रैफिक के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की । बैठक के दौरान शहर में यातायात व्यवस्था को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश दिए।

निर्देशित किया गया कि यातायात व्यवस्था में लगे सभी संबंधित अधिकारी/कर्मी समय से अपने ड्यूटी पॉइंट्स पर पहुंचेंगे।

➡️ यातायात ड्यूटी के दौरान सभी अनुशासन में रहते हुए जनता के साथ शालीनता पूर्वक व्यवहार करेंगे।

➡️ शहर के सभी बॉटलनेक पॉइंट्स पर सुगम यातायात व्यवस्था स्थापित की जाय।

जाम लगने की स्थिति अथवा कंट्रोल रूम की कॉल पर त्वरित कार्यवाही करेंगे। नजदीकी हॉक मोबाइल तत्काल मौके पर पहुंचेंगे और यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखेंगे।

➡️ यातायात के संबंध में चलाए जा रहे अभियान में भरसक प्रयास करते हुए सार्थक परिणाम हासिल करें।

➡️ सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु मासिक परफॉर्मेंस में लक्षित बिंदुओं के अनुरुप प्रभावी प्रवर्तन की कार्यवाही सुनिश्चित करें।

सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत समय–समय पर विभिन्न यातायात जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाय। इसके प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जनता तथा स्थानीय स्वयं सेवी संस्थाओं की सहभागिता भी ली जाय।

यह भी पढ़ें :  डीएसबी परिसर में कुलपति प्रो. दीवान सिंह रावत व परिसर निदेशक प्रो. नीता बोरा शर्मा का सम्मान

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.