ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : कांग्रेस के सीएम आवास कूच के विरोध में भाजपा का सामाजिक सौहार्द संकल्प धरना, अनुसूचित समाज के सम्मान का मुद्दा उठायानैनीताल : ज्योलीकोट में दूषित पानी से दो मौतों के बाद भी सिस्टम बेपरवाह, 400 से ज्यादा लोग बीमार; इलाज पर लाखों खर्च, ग्रामीणों में भारी आक्रोशनैनीताल : ज्योलीकोट में जलजनित बीमारी का कहर: 16 वर्षीय इकलौते बेटे और दो बच्चियों की मां की मौत, पीलिया-डायरिया के बढ़ते मामलों से दहशतउत्तराखंड में मॉनसून का रौद्र रूप बरकरार: भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट, नैनीताल-ऊधमसिंह नगर में स्कूल बंद, चमोली में बर्फबारी और 19 सड़कें ठपनई स्कूटी लेकर घर से निकले दो किशोरों की दर्दनाक मौत

हल्द्वानी। कांग्रेस के आज प्रस्तावित मुख्यमंत्री आवास कूच के विरोध में भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा ने हल्द्वानी में मोर्चा खोल दिया।

भाजपा अनुसूचित मोर्चा के आह्वान पर खुशीराम टम्टा पार्क में ‘सामाजिक सौहार्द संकल्प धरना’ आयोजित किया गया। धरने में कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, नैनीताल विधायक सरिता आर्या, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य महेश शर्मा, भाजपा ध्रुव रौतेला, मीडिया सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष सहित कई विधायक, पार्टी पदाधिकारी और अनुसूचित समाज के लोग शामिल हुए।

धरने के दौरान भाजपा नेताओं ने कांग्रेस पर अनुसूचित समाज के अपमान और सामाजिक विभाजन की राजनीति करने का आरोप लगाया। नेताओं ने कहा कि कांग्रेस द्वारा मुख्यमंत्री आवास कूच के नाम पर जिस तरह का राजनीतिक माहौल बनाया जा रहा है, उससे सामाजिक सौहार्द प्रभावित हो सकता है। भाजपा कार्यकर्ताओं और अनुसूचित समाज के लोगों ने एकजुट होकर सामाजिक समरसता बनाए रखने का संकल्प लिया।
अनुसूचित समाज को वोट बैंक समझती है कांग्रेस : कैड़ा
कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस लंबे समय से अनुसूचित समाज को केवल वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल करती आई है। उन्होंने कहा कि भाजपा की राजनीति समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने और प्रत्येक व्यक्ति को सम्मान देने की है।
कैड़ा ने कहा कि सामाजिक सौहार्द और आपसी भाईचारा किसी भी लोकतांत्रिक समाज की सबसे बड़ी ताकत है। राजनीतिक विरोध अपनी जगह है, लेकिन इसके नाम पर किसी समाज का अपमान या सामाजिक विभाजन स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से समाज में शांति, भाईचारे और सौहार्द का संदेश पहुंचाने का आह्वान किया।
बड़ी संख्या में अनुसूचित समाज के लोग हुए शामिल
खुशीराम टम्टा पार्क में आयोजित धरने में बड़ी संख्या में अनुसूचित समाज के लोग और भाजपा कार्यकर्ता पहुंचे। इस दौरान वक्ताओं ने अनुसूचित समाज के अधिकारों, सम्मान और सामाजिक प्रतिष्ठा से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। भाजपा नेताओं ने कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग को समान सम्मान और अवसर मिलना चाहिए।
धरने में मौजूद नेताओं ने कांग्रेस के मुख्यमंत्री आवास कूच को लेकर भी सवाल उठाए और कहा कि राजनीतिक दलों को विरोध-प्रदर्शन करते समय सामाजिक संवेदनशीलता का ध्यान रखना चाहिए। भाजपा नेताओं ने कार्यकर्ताओं से शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने और सामाजिक एकता बनाए रखने की अपील की।
धरना स्थल पर भाजपा विधायक, पार्टी पदाधिकारी, अनुसूचित मोर्चा के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान ‘सामाजिक सौहार्द, सामाजिक सम्मान और सामाजिक एकता’ का संदेश प्रमुखता से दिया गया।

यह भी पढ़ें :  रामगढ़ में गूंजे कृष्ण भक्ति के स्वर, भव्य झांकी में भक्ति के रंग में रंगे हरीश पनेरू

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.