ब्रेकिंग न्यूज़
चोरगलिया–मोरनौल–मझोलारीठासाहिब सड़क की मांग को लेकर बुद्धपार्क में गरजे क्षेत्रवासी, 250 गांवों को मिलेगा सीधा लाभहल्द्वानी : पीलीकोठी बड़ी मुखानी में वित्तीय जागरूकता कार्यक्रम, बैंकिंग योजनाओं और साइबर ठगी से बचाव की दी जानकारीनैनीताल : ज्योलीकोट में उत्तराखंड ग्रामीण बैंक का वित्तीय समावेशन अभियान, ग्रामीणों को बैंकिंग और साइबर सुरक्षा की दी जानकारीकारोबारी की दर्दनाक विदाई: वृद्धाश्रम में ली अंतिम सांस, तीनों शिक्षक बेटियों ने अंतिम संस्कार में आने से किया इनकारउत्तराखंड की 35 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मिलेगा राज्य स्तरीय सम्मान, मातृ-शिशु स्वास्थ्य और पोषण में उत्कृष्ट सेवाओं का मिला पुरस्कार
खबर शेयर करे -

औद्योगिक क्षेत्र में एक केमिकल फैक्ट्री में  लगी भीषण आग,आग की लपटें और धुएं का गुबार आसमान तक उठने से लोगों में फैली दहशत

हरिद्वार। नगर कोतवाली क्षेत्र के पुराने औद्योगिक क्षेत्र में एक केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लग गई. देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। आग की लपटें और धुएं का गुबार आसमान तक उठने से लोगों में दहशत फैल गई।

घटना की जानकारी होने पर दमकल विभाग की कई टीमें मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई. सीएफओ अभिनव त्यागी, एफएसओ शिशुपाल सिंह नेगी, सिटी पुलिस प्रभारी कुंदन सिंह राणा आदि अधिकारी मौके पर पहुंचे। आग लगने की सूचना मिलते ही लोगों की भीड़ मौके पर पहुंच गई।

फैक्ट्री के आसपास की इमारतों और गोदामों से जल्दबाजी में सामान निकालकर बाहर फेंका जा रहा है. आग पूरी तरह से केमिकल फैक्ट्री के बगल वाली बिल्डिंग में फैल गई है. अगर बिल्डिंग में सिलेंडर जैसी चीजों में आग लग गई तो बड़ा खतरा होने की आशंका है।

सीएफओ अभिनव त्यागी ने बताया कि जिस वक्त आग लगी उस वक्त फैक्ट्री में प्लास्टिक बनाने का काम चल रहा था. हरिद्वार जिले के साथ ही ऋषिकेश और देहरादून से भी अग्निशमन वाहन बुलाए गए हैं।

यहां हजारों किलो रसायन भंडारित थे। आग आसपास की कई फैक्ट्रियों में फैल सकती थी, लेकिन समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। जब हम मौके पर पहुंचे तो यहां 30-40 लोग फंसे हुए थे, जिन्हें सुरक्षित निकाल लिया गया. आसपास के घरों को भी खाली करा लिया गया है. आग बुझाने का 40 फीसदी तक काम बाकी है।

फैक्ट्री में लगी आग को बुझाने के लिए पानी के सात टैंकर तैनात किए गए हैं. लेकिन अभी भी आग नहीं बुझी है. फैक्ट्री के बगल में दो आवासीय मकान भी हैं। लोगों को वहां से हटा लिया गया है. टीम लगातार पानी का छिड़काव कर रही है।

यह भी पढ़ें :  कुमाऊं में साइबर ठगी पर बड़ा प्रहार: 1.17 करोड़ से अधिक के संदिग्ध लेन-देन वाले म्यूल अकाउंट गैंग के दो सदस्य गिरफ्तार

You missed

error: Content is protected !!