ब्रेकिंग न्यूज़
SSP मंजूनाथ टी.सी. की कुशल रणनीति से पुलिस का बड़ा एक्शन—डकैतों के लिए अब सिर्फ जेल, मास्टरमाइंड यश सिडाना सहित 4 डकैत और गिरफ्तार, 4 तमंचे, 7 जिंदा कारतूस व लूटी नगदी बरामदहल्द्वानी डकैती कांड में पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, चार और आरोपी गिरफ्तार, हथियारों के बल पर लाखों की डकैती में शामिल 4 नकाबपोश दबोचे, चार तमंचे, सात कारतूस, लूटी रकम और क्रेटा-स्कॉर्पियो बरामदभवाली में कैंची धाम जा रही कार खाई में गिरी, बाल-बाल बचे श्रद्धालुहल्द्वानी : बायोटेक्नोलॉजी विभाग में पहली बार कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव, 37 विद्यार्थियों ने लिया हिस्साहल्द्वानी में सरकारी राशन के गोदामों पर छापा, चावल के 2 सैंपल फेल; DM के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई
खबर शेयर करे -

अखिल एकता व्यापार मंडल ने  कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ हुए  क्रूरतापूर्वक बलात्कार एवं हत्या में शामिल दोषियों को फांसी देने की माॅग लेकर राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा 

हल्द्वानी। पश्चिम बंगाल कोलकाता में आर जी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुए क्रूरतापूर्वक बलात्कार एवं हत्या में शामिल दोषियों को कठोरतम दंड की माॅग

 गौरतलब है कि 8 अगस्त को पश्चिम बंगाल के कोलकाता के आर जी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में डॉक्टर छात्रा का अस्पताल में ही बलात्कार करने के बाद हत्या कर दी गई।

यह एक जघन्य, दुःखद व देश को शर्मशार करने वाला अपराध है। 

अखिल एकता उद्योग व्यापार मण्डल इस जघन्य अपराध की घोर निंदा करता है।

अकेले तो उद्योग व्यापार मंडल संपूर्ण भारत संगठन के समस्त पदाधिकारी आप से विनम्रतापूर्वक गुहार करते हैं कि देश की बेटी के साथ हुए इस जघन्य अपराध में लिप्त दोषियों को कठोरतम सज़ा दी जाये जिससे भविष्य में इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति ना हो व यह दंड भविष्य के लिये एक नज़ीर बने।

कार्यक्रम में मौजूद रहे कुमाऊं मंडल अध्यक्ष भुवन भट्ट व शहर अध्यक्ष डिंपल पाण्डे दिगम्बर भोजक, प्रदेश सह प्रभारी अतुल गुप्ता, उपाध्यक्ष अनुज कान्त अग्रवाल, प्रदेश सचिव संजय त्यागी, महामंत्री परविंदर नागपाल,जिला उपाध्यक्ष चंदन बिष्ट,केलाश बिष्ट,दिपक बिष्ट, घनश्याम कृष्ण रूबाली, दीपक जोशी, अजय डंगवाल, राजकुमार आंनद, उमेश राणा, दीपक मैहरा,शानू भाई,गौरव लव बक्सी, इकबाल हुसैन, ललित सुगडा, राजीव अग्रवाल,नगर अध्यक्ष मेघा जोशी, ज्योति अवस्थी,मंजू साह, काजल खत्री, बेबी गोयल, जिला प्रभारी योगिता बनौला शामिल थे।

यह भी पढ़ें :  जन्मदिन पार्टी के बाद टेंट व्यवसायी की संदिग्ध मौत, कार में मिला शव

You missed

error: Content is protected !!