हल्द्वानी।  सुशीला तिवारी चिकित्सालय में चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डा0 धनसिंह ने 1010 केवीए के डीजी सेट लागत 175.45 लाख, तीन नवीन लिफट लागत 160.80 लाख एवं डायनेमिक डिजिटल रेडियोग्राफी मशीन लागत 337.68 लाख की योजनाओं का लोकापर्ण किया।

चिकित्सा स्वास्थ्य मंत्री डा0 धनसिंह ने कहा कि सरकार प्रदेश के मेडिकल कालेजों अत्याधुनिक माॅडल के रूप में विकसित कर रही है। उन्होंने कहा मेडिकल कालेजों मे उपकरणों की कोई कमी नही होने दी जायेगी।

डा0 धनसिंह ने कहा कि मेडिकल कालेजों में चिकित्सकों के साथ ही तकनीशियनों के जो रिक्त पद है शीघ्र ही सरकार नियुक्ति प्रदान करने जा रही है।
कार्यक्रम में विधायक सरिता आर्या, बंशीधर भगत,मण्डी परिषद अध्यक्ष डा0 अनिल कपूर डब्बू,राज्यमंत्री दिनेश आर्य, सुरेश भटट,जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, प्रकाश रावत, चन्दन बिष्ट, चतुर सिंह बोरा,शंशाक रावत, मनोज साह,प्रताप रैक्वाल,मुकेश बेलवाल,रंजन बर्गली,प्रकाश हरर्बोला,साकेत अग्रवाल,निवर्तमान मेयर डा0 जोगेन्दर पाल सिंह रौतेला,नीरज बिष्ट, अजय राजौर,सचिन साह के साथ ही निदेशक उच्चशिक्षा अंजु अग्रवाल, संयुक्त निदेशक आनंद सिंह उनियाल, उपनिदेशक एचएस नयाल, मुख्य शिखा अधिकारी पीएल टम्टा, प्रधानाचार्य मीरा मिश्रा,प्राचार्य डा0 अरूण जोशी के साथ ही विभागीय अधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  UKSSSC भर्ती परीक्षाओं को बड़ा झटका: जूनियर असिस्टेंट से असिस्टेंट अकाउंटेंट तक की परीक्षाएं स्थगित, नई तारीखों का इंतजार
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.