हल्द्वानी। जिलाधिकारी नैनीताल के निर्देशानुसार सम्भागीय परिवहन अधिकारी हल्द्वानी एवं सिटी मजिस्ट्रेट के निर्देशन में परिवहन विभाग एवं प्रशासन द्वारा संयुक्त रूप से दिनांक 17.08.2024 को हल्द्वानी नगर के नैनीताल रोड में कॉल टैक्स से हाईडल रोड काठगोदाम तक संयुक्त चैकिंग अभियान चलाया गया जिसमें अनधिकृत पार्क किये गये।

40 विभिन्न प्रकार के वाहनों के चालान किये गये, अभियान में परिवहन विभाग से दो परिवहन कर अधिकारी एवं दो उपनिरीक्षक सम्मलित थे।

उल्लेखनीय है कि पिछले सप्ताह नैनीताल रोड पर अनधिकृत रूप से वाहन पार्क करने वाले वाहन स्वामियों की एक बैठक परिवहन विभाग एवं प्रशासन द्वारा संयुक्त रूप से बुलाई गई थी, जिसमें सभी वाहन स्वामियों को अपने वाहन नैनीताल रोड पर पार्क न करने के निर्देश दिये गये थे।

 एक सप्ताह का समय प्रदान किया गया था, किन्तु निर्देशों के दिये जाने के पश्चात् भी वाहनों का पार्क किया जाना प्रदर्शित पाया गया है, जिस कारण प्रवर्तन दलों को अधिक जुर्माने के साथ चालान के निर्देश दिये गये हैं, भविष्य में जो भी वाहन उक्त स्थल पर पार्क पाया जायेगा अधिकतम जुर्माने से दण्डित किया जायेगा।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  नैनीताल में दर्दनाक हादसा: खड़े ट्रक में पीछे से घुसी बाइक, 28 वर्षीय युवक की मौत, साथी गंभीर
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.