गनियाद्योली क्षेत्र मे पेयजल संकट देखते हुए क्षेत्रीय जनता ने सयुंक्त मजिस्ट्रेट रानीखेत को दिया ज्ञापन।

रिपोर्ट- बलवन्त सिंह रावत

रानीखेत। विकासखण्ड ताड़ीखेत के गनियाद्योली क्षेत्र मे पेयजल संकट देखते हुए जिला पंचायत सदस्य शोभा रौतेला के नेतृत्व मे क्षेत्रीय जनता ने सयुंक्त मजिस्ट्रेट रानीखेत को दिया ज्ञापन।

बता दे कि विगत 10 दिनों से गनियाद्योली क्षेत्र में जल संस्थान द्वारा पेयंजल उपलब्ध नहीं कराया गया है, क्षेत्रीय जनता दूर-दूर जल स्त्रोतो से पानी सिर पर रखकर लाने पर मजबूर है।

वही जल संस्थान व जल निगम के आपस में समन्यवय नहीं होने से क्षेत्रीय जनता बहुत परेशान है, क्षेत्र में जल संकट बहुत गहरा हुआ है। इसी क्रम मे आज जिला पंचायत सदस्य शोभा रौतेला के नेतृत्व मे क्षेत्रीय जनता ने सयुंक्त मजिस्ट्रेट रानीखेत को एक ज्ञापन दिया।

ज्ञापन के माध्यम से सयुंक्त मजिस्ट्रेट रानीखेत से निवेदन किया गया है कि ऐसे लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करे, कई करोडों की योजनाओं व आवश्यक धन व साधन होने के बावजूद भी पानी नही मिलना घोर लापरवाही उजागर करता है।

जिससे घोर लापरवाही करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई कर क्षेत्रीय लोगो को अविलम्ब पेयजल उपलब्ध कराने की कृपा करे, अन्यथा क्षेत्रीय जनता को आन्दोलन करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा।

जिला पंचायत सदस्य शोभा रौतेला ने बताया कि लगातार 10 दिनों से गनियाद्योली क्षेत्र में जल संस्थान द्वारा पानी नहीं पहुंचाया जा रहा है। बीडीसी की बैठक में भी हमें यह प्रशन उठाया था।

उस समय यह आश्वासन दिया गया था कि अगली सुबह पानी आ जाएगा। जहा आज भी पानी ही पहुचाया गया। जिस कारण स्थानीय लोगों को दूर दूर के जल स्त्रोतों से पानी भरने जान पढ़ रहा है।

वही सामाजिक कार्यकर्ता हेमन्त रौतेला ने बताय कि कल बीडीसी की बैठक में जन प्रतिनिधियों को आश्वस्त दिया गया था कि अगली सुबह पानी आ जाएगा। लगातार 10 दिनों से गनियाद्योली क्षेत्र में पानी नहीं पहुंचाया जा रहा है।

जल संस्थान और जल निगम में समन्वय नहीं होने के कारण स्थानीय लोग दूर दूर के जल स्त्रोतों से पानी भरने को मजबूर हैं। इस विषय पर हम सभी स्थानीय लोग संयुक्त मजिस्ट्रेट जी से मिलने आए है।

हमारी क्षेत्रीय लोगों की मांग है कि जो अधिकारीगण भ्रष्टाचार में संलिप्त हैं, और जो लापरवाह अधिकारी हैं, इनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाही की जाए और अविलंब क्षेत्रीय जनता को पानी दिया जाए अगर इस पर कार्रवाही नहीं होगी तो हम स्थानीय जन प्रतिनिधि आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

इस अवसर पर मंजू बिष्ट, रेखा बिष्ट, भावना रावत, रेखा रावत, सरस्वती देवी, गीता मेहरा, पुष्कर सिंह रावत सहित क्षेत्रीय जनता उपस्थित रहे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  नैनीताल जिले में दशहरे की रात दो अलग-अलग हादसों में दो युवाओं की मौत, परिवारों में मचा कोहराम
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.