ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

देवर के प्यार में पागल महिला अपने 10 साल छोटे देवर संग फरार हो गई महिला घर से फरार होने से पहले जेवर, नकदी और अपनी तीन साल की बेटी को भी साथ ले गई

हल्द्वानी। शहर के काठगोदाम थाना क्षेत्र अंतर्गत भाभी अपने 10 साल छोटे देवर संग फरार हो गई. महिला घर से फरार होने से पहले जेवर, नकदी और अपनी तीन साल की बेटी को भी साथ ले गई।

फिलहाल पीड़ित पति पुलिस में पत्नी को ढूंढ खोज की गुहार लगाई है. पति की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर महिला की तलाश शुरू कर दी है।

दमुवाढूंगा में रहने युवक अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ रहता था.रोजगार की तलाश में युवक करीब चार साल पहले उत्तर प्रदेश से हल्द्वानी आया और टेंपो चलाने लगा।

बताया जा रहा है कि युवक डेढ़ महीने पहले अपने फुफरे भाई (18 साल) को काम के लिए हल्द्वानी बुलाया था।

युवक ने उसे काम पर लगाया और पड़ोस में ही कमरा किराए पर दिला दिया. इसी बीच उसके भाई और उसकी पत्नी के बीच नजदीकियां बढ़ गईं।

दोनों में मुलाकातें नहीं होती थी, लेकिन मोबाइल पर बातें खूब होती थी. पूरे दिन दोनों फोन पर काफी देर तक बातें करते थे।

लेकिन बच्चों ने यह बात पिता को बता दी. जिसके बाद दोनों दंपति में झगड़ा होने लगा। गुस्से में पति ने पत्नी का मोबाइल तोड़ दिया, लेकिन कुछ दिनों बाद महिला घर से नकदी, जेवर और 3 साल की बेटी को लेकर भाग गई।

पति का कहना है कि इस मामले को लेकर उसने पत्नी और अपने फुफेरे भाई को भी समझाया. लेकिन दोनों नहीं माने और मौका पाते ही भाग गए. पीड़ित पति ने पुलिस में तहरीर देते हुए पत्नी को ढूंढ खोज की गुहार लगाई है।

काठगोदाम थाना प्रभारी विमल मिश्रा का कहना है कि महिला की गुमशुदगी दर्ज की गई है, तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : एसडीएम कोर्ट में न्यायिक कार्य ठप होने पर भड़का जनआक्रोश, विधायक सुमित हृदयेश व पार्षद रवि जोशी ने दिया धरना

You missed

error: Content is protected !!