हल्द्वानी। देशभर में रक्षाबंधन पर्व को लेकर गजब का उत्साह देखा जा रहा है। बाजारों में जमकर खरीददारी हो रही है।भाई की कलाई पर राखी बांधने के लिए बहनें तरह-तरह की राखियां खरीद रही हैं।हल्द्वानी : रक्षाबंधन पर्व को लेकर गजब का उत्साह

शहर के बाजार में रक्षाबंधन पर्व से पहले शहरी एवं ग्रामीणों क्षेत्रों से खरीदी करने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। बाजार में भीड़ बढ़ते ही व्यवस्था बेपटरी हो गई है।हल्द्वानी : रक्षाबंधन पर्व को लेकर गजब का उत्साह

एक तो भीड़ और दूसरा सड़क पर हर कहीं वाहन तो कई स्थानों पर अतिक्रमण होने के कारण जाम के हालात बन रहे हैं।

जिसके चलते इन दिनों नगर के मुख्य मार्गों पर जाम की स्थिति बनने से आवाजाही करने वाले लोगो को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

छोटे, बड़े वाहन दौड़ने के बजाए रेंगते नजर आए, जबकि पैदल निकलने वालों को भी इधर-उधर जगह तलाशनी पड़ रही है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  नशामुक्त समाज और फिट इंडिया का संदेश लेकर वल्दियाखान में पहली बार मिनी मैराथन, युवाओं ने लगाई दौड़
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.