हल्द्वानी। देर शाम के समय हुई भारी बारिश से शहर के कई जगहों पर जल भराव की स्थिति हो गई है देवखड़ी नाला पूरी तरह से उफान पर आ गया था जिसने नाले के किनारे बनी दीवार भी तोड़ दिया है।

जिसका सारा पानी लोगों की घरों की तरफ आ गया है और काफी नुकसान हो गया है लोगो के कई वाहन और स्कूल की कुछ गाड़ियां भी पानी में आए कीचड़ में फस गई है।हल्द्वानी:देवखड़ी नाले ने मचाया तांडव, कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त, घरों में घुसा मलवा, वीडियो..

सूचना मिलने पर एसडीएम परितोष वर्मा ,तहसीलदार सचिन कुमार, शहर विधायक सुमित हृदयेश, निर्वतमान मेयर जोगेंद्र रौतेला समेत काठगोदाम थाना पुलिस भी लगातार प्रभावित क्षेत्रों में जाकर हालातो का जायजा ले रही है।

देवखड़ी नाला बरसात के दिनों में लगातार तबाही लेकर आ रहा है जिसके चलते पूर्व में भी लोगो को जान माल का नुकसान उठाना पड़ है फिलहाल हालत पर प्रशासन की नजर बनी हुई है।

नगर निगम से जेसीबी मशीन बुलाई गई है लोगों के घरों के आसपास से मालवा हटाने और देवखड़ी नाले से टूटी दीवार पर सुरक्षात्मक उपाय करने के निर्देश एसडीएम परितोष वर्मा ने दिए हैं।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में अतिक्रमण पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, जेसीबी से हटाए 25 से 30 स्ट्रक्चर; सड़क चौड़ीकरण ने पकड़ी रफ्तार
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.