कालाढूँगी थाना क्षेत्र के कोटाबाग चौकी अंतर्गत फतेहपुर बैगड नाले बहने से युवक की हुई मृत्यु

रिपोर्टर – नीरज तिवारी

नैनीताल/कालाढूँगी।  कोटाबाग चौकी अंतर्गत फतेहपुर बैगड नाले में एक युवक बह गया।

जानकरी के अनुसार नाले के पास 3 युवक बैठे थे तभी अचानक पानी का बहाव बढ़ गया।

जिसमे एक युवक बह गया जबकि दो युवकों नमन व बलवंत ने तेज पानी के बहाव से भागकर अपनी जान बचाई। 

कालाढूंगी थानाध्यक्ष भगवान महर टीम के साथ मौके पर पहुचें और पुलिस ने नाले के आसपास कई घंटे सर्च ऑपरेशन चलाया। 

नाले से 200 मीटर दूर 24 वर्षीय युवक मनीष का शव मिला। 

मृतक युवक सीताबनी कंजरवेशन रिजर्व के कोटाजोन में भंडारपानी गेट पर नेचर गाइड के रूप में कार्यरत था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड में महिला जज के अपहरण की कोशिश का आरोप, रैपिडो चालक पर FIR; सुनसान गली में ले जाकर धमकाने का दावा
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.