स्वर्गीय जयदत्त वैला स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रानीखेत में क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

रिपोर्टर -बलवंत सिंह रावत 

रानीखेत। प्रतियोगिता का आरम्भ अन्तर्राष्ट्रीय धावक सुरेश चन्द्र पाण्डे महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर पुष्पेश पाण्डे अल्मोड़ा विश्व विद्यालय के क्रीडॉ प्रभारी लियाकत अली खान , ऑफिशियल आर ० सी० खर्कवाल , एल० एस० पाटनी , आर० एस० धामी, राजू महन्त, महाविद्यालय क्रीडॉ प्रभारी डॉक्टर रुचि साह द्वारा हरी झण्डी दिखाकर किया गया।स्व. जयदत्त वैला महाविद्यालय रानीखेत में क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता का किया गया आयोजन

इस प्रतियोगिता में 11 महाविद्यालयों ने प्रतिभाग किया। छात्र वर्ग में विजेता एल० एस० एम० कैम्पस पिथौरागढ़ तथा उप विजेता एस० एस० जे० यू० कैम्पस अल्मोड़ा रहे व छात्रा वर्ग में विजेता एल०एस० एम० कैम्पस पिथौरागढ़ तथा उप विजेता एस० एस० जे०यू० कैम्पस अल्मोड़ा रहे।स्व. जयदत्त वैला महाविद्यालय रानीखेत में क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता का किया गया आयोजन

छात्र वर्ग में सागर सिंह धौनी चंपावत कैंपस व कविता रावल पिथौरागढ़ कैंपस ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक प्रोफेसर पी० एन० तिवारी , डॉक्टर प्राची जोशी, डॉक्टर दीपा पाण्डे डॉक्टर निर्मला जोशी डॉक्टर प्रसून जोशी, डॉक्टर महिराज माहरा, डॉक्टर वी० के० जोशी, डॉक्टर बी०बी० भट्ट, डॉक्टर राहुल चंद्रा द्वारा महाविद्यालय सभागार में अतिथियों का स्वागत किया गया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक, कर्मचारी वर्ग छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

अंत में प्राचार्य महोदय द्वारा सभी प्रतिभागियों का मनोबल बढ़ाते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।

डॉक्टर रुचि साह द्वारा सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।मंच-संचालन डॉक्टर पारूल भारद्वाज ने किया।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  किराए के कमरे में चल रहा था देह व्यापार, पुलिस की छापेमारी में चार गिरफ्तार; व्हाट्सएप पर भेजी जाती थीं महिलाओं की तस्वीरें

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.