ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : फतेहपुर में महिला पर गुलदार का हमला, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी ने मृतका के परिजनों को दी सांत्वना, हर संभव पुलिस सहायता का दिया आश्वासनहल्द्वानी : फतेहपुर क्षेत्र में बाघ का हमला, महिला की मौत से दहशत; ग्रामीणों का वन विभाग पर फूटा गुस्साहल्द्वानी : गल्ला मंडी में युवक-युवती की संदिग्ध मौत से सनसनी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी सबकी नजर,युवक-युवती की हुई पहचाननैनीताल में भारत स्काउट एवं गाइड का सात दिवसीय प्रशिक्षण शिविर सम्पन्नहल्द्वानी : गल्ला मंडी में छात्रा की निर्मम हत्या; हरीश पनेरु के नेतृत्व में पुलिस से मिले परिजन, हत्याकांड के आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग
खबर शेयर करे -

भागीरथी नदी में बहे एडवोकेट दलवीर सिंह गुसांई का तीन दिन बाद भी कुछ पता नहीं चल पाया है।

एसडीआरएफ एडवोकेट की सर्च में जुटी है। मंगलवार शाम को पेशे से एडवोकेट दलवीर सिंह गुसांई(55) निवासी जोशियाड़ा ने सुसाइड नोट छोड़कर नदी में छलांग लगा दी थी।

जिला बार एसोसिएशन ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर एडवोकेट दलवीर की खोजबीन के लिए सर्च अभियान चलाने की मांग की, जिसके बाद से ही एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, आपदा प्रबंधन और थाना कोतवाली पुलिस की टीमों द्वारा भागीरथी नदी में बहे दलवीर की तलाश की जा रही है।

आज अठाली, चामकोट क्षेत्र में लापता दलवीर सिंह गुसांई की तलाश जारी है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि लापता व्यक्ति के परिजनों के अनुरोध पर एसडीआरएफ उजेली व आपदा प्रबंधन की टीम ड्रोन कैमरे से भी लापता की तलाश कर रही है।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल : बेटालघाट में समाजसेवी शीलू कुमार की पहल, जेसीबी से खुलवाया मलबे से बंद सड़क मार्ग

You missed

error: Content is protected !!