बच्चियों को पोर्न वीडियो दिखाकर उनका किया शारीरिक शोषण,मौलवी की घिनौनी करतूत को उजागर

रूद्रपुर। अवैध मदरसे में मौलवी ने एक नहीं बल्कि पांच बच्चियों को पोर्न वीडियो दिखाकर उनका शारीरिक शोषण किया है। पांचों बच्चियों ने बयान में मौलवी की घिनौनी करतूत को उजागर किया है।

माना जा रहा है कि मौलवी ने अन्य बच्चियों के साथ भी कुकृत्य किया होगा। पुलिस अन्य बच्चियों से भी जानकारी जुटाएगी।

17 अगस्त को एक गांव की रहने वाली महिला ने ग्राम मलसी स्थित मस्जिद के मौलवी शब्बीर रजा निवासी ग्राम डांग, थाना जहानाबाद (पीलीभीत) के खिलाफ कोतवाली में केस दर्ज कराया था। उसका कहना था कि शब्बीर रजा मस्जिद में ही एक कमरे के अंदर बनाए अस्थायी मदरसे में बच्चों को दीनी तालीम देता था।

उनकी आठ साल की बेटी भी मदरसे में पढ़ती थी। कुछ दिनों से बेटी मदरसे से घर आने के बाद गुमसुम रहने लगी तो 16 अगस्त को पूछने पर उसने बताया कि मौलवी बड़े बच्चों के जाने के बाद उसे और चार अन्य बच्चियों को कमरे में ले जाकर मोबाइल में गंदी वीडियो दिखाने के साथ ही गलत हरकतें करता है।

इस पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। अब पुलिस मौलवी के खिलाफ और सबूत जुटाने के साथ ही उसे पीसीआर पर लेने की तैयारी कर रही है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  धामी कैबिनेट के 26 प्रस्तावों पर मुहर, ₹7,412 करोड़ के अनुपूरक बजट को मंजूरी; खिलाड़ियों को मुफ्त बस यात्रा का लाभ
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.