पूर्व सीएम हरीश रावत ने उठाए गैरसैंण सत्र को लेकर सवाल 

रिपोर्टर गुड्डू सिँह ठठोला

नैनीताल। पूर्व सीएम हरीश रावत ने उठाए गैरसैंण सत्र को लेकर बड़े सवाल खड़े किये हैं। नैनीताल में पत्रकारों से बातचीत में पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने कई गलतियां सत्र में की हैं।

हरीश रावत ने कहा कि स्पीकर द्वारा पारित विघेयक को कैसे प्रवर समिति को भेजा गया ये सवाल खड़े कर रहा है। हरीश रावत ने कहा कि राज्य में आपदा महिला सुरक्षा समेत तमाम पहाड़ के मुद्दे थे लेकिन विधानसभा इन पर आधा दिन भी चर्चा नहीं कर सकी है।

हरीश रावत ने कहा कि राज्य में ही 2 महिने में राज्य में 9 घटनाएं महिलाओं से जुड़ी हुई हैं जिससे लगाता है कानून व्यस्था लचर है।

नगर निकाय चुनाव को लेकर विधेयक को प्रवर समिति को भेजने पर सवाल उठाए हैं। वहीं हरीश रावत ने कहा है कि 2027 में राज्य में कांग्रेस की सरकार बनेगी और गैरसैंण राजधानी बना दें।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : तीनपानी फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह, अनियंत्रित होकर पलटी कार; SSP मंजूनाथ टी.सी. पहुंचे घटनास्थल नाबालिग बच्चों को वाहन न देने और यातायात नियमों का पालन करने की SSP ने की अपील, अस्पताल पहुंचकर घायलों का जाना हाल
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.