ब्रेकिंग न्यूज़
“जुर्म की रात… इंसाफ की सुबह”; कानून से टकराए… सलाखों में समाए,दरिंदगी की कहानी… एसएसपी मंजुनाथ टीसी ने 6 घंटे में किया खत्म, SSP बोले, ऐसे अपराधियों पर होगी कठोरतम कार्यवाही, 4 दरिंदों को किया गिरफ्तारहल्द्वानी : गुलदार हमले और हत्याकांड पर SSP की संवेदनशील पहल; पीड़ित परिवारों से मिले SSP मंजुनाथ टीसी — न्याय और सुरक्षा का आश्वासनकैंची धाम ट्रस्ट ने बी.डी. पांडे अस्पताल को दी अत्याधुनिक अल्ट्रासाउंड व एक्सरे मशीनेंकालाढूंगी रामलीला मैदान में बहुउद्देशीय शिविर, एसडीएम ने मौके पर निस्तारित किए कई मामले; जनता में दिखा संतोषहल्द्वानी : फतेहपुर में महिला पर गुलदार का हमला, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी ने मृतका के परिजनों को दी सांत्वना, हर संभव पुलिस सहायता का दिया आश्वासन
खबर शेयर करे -

नैनीताल में भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय के प्रधानाचार्य किशन सिंह मेहता का सराहनीय पहल पहली बार बालिका फुटबॉल टूर्नामेंट आयोजन किया जा रहा है।

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला 

नैनीताल। भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय के प्रधानाचार्य बिशन सिंह मेहता के प्रयासों से बेटियों को भी खेलने का मौका मिल रहा है।भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय के सौजन्य से बालिका फुटबॉल कब का आयोजन किया गया है। जिसमें कुल 11 टीम प्रतिभाग कर रही है।

शनिवार को बतौर मुख्य अतिथि नगर पालिका अधिशासी अधिकारी पूजा आर्य और विशिष्ट अतिथि प्रधानाचार्य ऑल साइंस कॉलेज किरण जरमाया व समाजसेवी गीता साह ने संयुक्त रूप से प्रतियोगिता का विधिवत्त शुभारंभ किया। दिन का पहला मुकाबला एमएल साह बालिका विद्या मंदिर व सांवल स्कूल के बीच खेला गया।

जिसमें सनवाल स्कूल ने 1-0 से मैच अपने नाम किया।

दूसरा मुकाबला सेंट मेरी व ऑल सेंटस स्कूल के बीच खेला गया।जिसमे जिसमें ऑल सेंटस स्कूल ने 2-0 से मैच जीता।

जबकि दिन का तीसरा व अंतिम मुकाबला सैनिक स्कूल घोड़ाखाल व सेंट जोन्स स्कूल के मध्य खेला गया जिसमें सैनिक स्कूल ने 7-0 जीत दर्ज किया।

हालांकि सेंट जॉन्स स्कूल की नन्ही छात्राओं ने अपने खेल से मैदान में मौजूद दर्शकों का मन मोह लिया।

इस दौरान अनिल गढ़िया, फुटबॉल सचिव पवन खनायत,पूर्व महासचिव घनश्याम लाल साह, प्रो डीएस बिष्ट, संयुक्त सचिव भुवन बिष्ट,हरीश जोशी,संतोष साह, दीपा पांडे,ज्योति ढोढ़ीयाल, कोच गोविंद सिंह बोरा,डॉ रेनू बिष्ट,मीनाक्षी बिष्ट,डॉ नीलम जोशी,अवंतिका गुप्ता,गीतिका नेगी,दिव्या ढेला,भावना साह,डॉ प्रह्लाद,महेश,सागर सिंह,चंद्रप्रकाश, डॉ मनोज बिष्ट,रेनू, सरिता त्रिपाठी, तन्नू सिंह आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें :  बोर्ड परीक्षाओं से पहले डीएम ललित मोहन रयाल का संदेश: संयम, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच से ही मिलेगी सफलता

You missed

error: Content is protected !!