ब्रेकिंग न्यूज़
“जुर्म की रात… इंसाफ की सुबह”; कानून से टकराए… सलाखों में समाए,दरिंदगी की कहानी… एसएसपी मंजुनाथ टीसी ने 6 घंटे में किया खत्म, SSP बोले, ऐसे अपराधियों पर होगी कठोरतम कार्यवाही, 4 दरिंदों को किया गिरफ्तारहल्द्वानी : गुलदार हमले और हत्याकांड पर SSP की संवेदनशील पहल; पीड़ित परिवारों से मिले SSP मंजुनाथ टीसी — न्याय और सुरक्षा का आश्वासनकैंची धाम ट्रस्ट ने बी.डी. पांडे अस्पताल को दी अत्याधुनिक अल्ट्रासाउंड व एक्सरे मशीनेंकालाढूंगी रामलीला मैदान में बहुउद्देशीय शिविर, एसडीएम ने मौके पर निस्तारित किए कई मामले; जनता में दिखा संतोषहल्द्वानी : फतेहपुर में महिला पर गुलदार का हमला, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी ने मृतका के परिजनों को दी सांत्वना, हर संभव पुलिस सहायता का दिया आश्वासन
खबर शेयर करे -

 दबंगों ने लाठी डंडों से पीट-पीट कर युवक को किया अधमरा, न्याय के लिए भटक रहा है पिता,CCTV आई सामने

रिपोर्टर : नरेश सिंह बिष्ट 

हल्द्वानी। दबंगॉ की दबंगई हल्द्वानी के टीपी नगर पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत देखने को आई है जहां मामूली विवाद पर एक युवक को लाठी डंडों से इतना पीटा की अधमरा हो गया।

पूरे घटना की सीसीटीवी वीडियो सामने आई है. घटना की वीडियो सामने आने के बाद भी पिता इंसाफ के लिए पुलिस के अधिकारियों का चक्कर लग रहा है. 6 अगस्त को हुई घटना के बाद से अभी तक इस मामले में पुलिस मामला तक दर्ज नहीं कर पाई है।

पीड़ित के पिता ने आरोप लगाया है कि मारपीट करने वाले लोग ऊंची पहुंच रखते हैं और पुलिस उनके दबाव में काम कर रही है जिसके चलते अभी तक मुकदमा नहीं लिखा गया।

रामपुर रोड निवासी शोभाराम असवानी ने पुलिस में ताहिर देते हुए कहा है कि 6 अगस्त को उसका दत्तक पुत्र सागर रावत गाड़ी से रुद्रपुर से आ रहा था इस दौरान गन्ना सेंटर के पास उसके गाड़ी आ रहा था।

इस दौरान ड्राइवर से सड़क पर किसी बात को लेकर बाइक सवार के बीच विवाद हो गया इस दौरान बाइक सवार ने गाड़ी रोक कर उसके पुत्र सागर रावत के साथ जमकर मारपीट करना शुरू कर दिया यहां तक की दबंगों ने लाठी डंडों से इतना पीटा की वह अधमरा हो गया।

यही नहीं उसके पुत्र को जब होश आया तो उन्होंने उसको दौड़ा-दौड़ा कर पीटा जिसका वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है घटना की तहरीर उसी दिन हल्द्वानी कोतवाली पुलिस को दी लेकिन पुलिस तहरीर लेकर अभी तक आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया।

पिछले 18 दिनों से न्याय के लिए थाना-चौकी और पुलिस के अधिकारियों का चक्कर लगा रहे हैं लेकिन अभी तक मामला दर्ज नहीं किया गया यहां तक की दबंग अब उल्टा उनको समझौता के लिए धमका रहे हैं।

पीड़ित का कहना है कि इसका एक पुत्र था जो पहले सड़क हादसे में उसकी मौत हो चुकी है जबकि उसने सागर रावत उनके दत्तक पुत्र है और सागर रावत उनके कारोबार को संभालता है।

पीड़ित पुलिस क्षेत्राधिकारी नितिन लोहानी से मुलाकात कर न्याय की गुहार लगाई है इस पूरे मामले में पुलिस क्षेत्राधिकारी नितिन लोहानी का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में आया है आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : गल्ला मंडी में युवक-युवती की संदिग्ध मौत से सनसनी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी सबकी नजर,युवक-युवती की हुई पहचान

You missed

error: Content is protected !!