नैनीताल में देर शाम हुई बारिश की चलते राज भवन में गिरा तिनोज का 30 साल पुराना पेड़

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। देर शाम हुई बारिश के चलते नैनीताल राजभवन रोड में भारी भरकम पेड़ गिर गया। पेड़ गिरने ने यातायात बाधित होने के साथ विद्युत लाइन भी क्षतिग्रस्त हो गई है।
पहाड़ो में मौसम विभाग का पूर्णानुमान सही साबित हो राह है। नैनीताल में देर शाम बारिश और तेज हवाओं के कारण राजभवन मार्ग में तिनोज का एक भारी भरकम पेड़ गिर गया।

पेड़ गिरने से यातायात बाधित तो हुआ ही साथ ही बिजली कि लाइन भी क्षतिग्रस्त हो गई।
सूचना पर मौके पर पहुची फायर सर्विस औए वन विभाग की टीम ने इलेक्ट्रॉनिक कटर से सड़क पर गिरे पेड़ को काटकर यातायात सुचारू किया। वहीं विधुत विभाग की टीम भी लाइन जोड़ने में जुटी हुई है।

इस दौरान मौके पर  सलामत जान , किशोर फर्तियाल, अर्जुन नेगी, विवेक थापा, , वन दरोगा विमला नगरकोटी, हरक बहादुर, आदि कर्मचारी शामिल थे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  नैनीताल में विजयदशमी पर मां दुर्गा को भावुक विदाई, सिंदूर खेला के साथ संपन्न हुआ दुर्गा महोत्सव
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.