हल्द्वानी के बुधपार्क में महिला कांग्रेस द्वारा भाजपा नेता और दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा की गिरफ्तारी को लेकर प्रदर्शन

रिपोर्टर : नरेश सिंह बिष्ट 

हल्द्वानी। बुधपार्क में महिला कांग्रेस द्वारा आज लालकुआं दुग्ध संघ में कार्यरत महिला के साथ दुष्कर्म के आरोपी भाजपा नेता और दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा की जल्द गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन करते हुए पुतला फूका गया।

महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तत्काल गिरफ्तारी की मांग करते हुए कहा कि यदि आरोपी वरिष्ठ भाजपा नेता की शीघ्र गिरफ्तारी नहीं हुई तो कांग्रेस पूरे प्रदेश में उग्र आंदोलन करेगी।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि प्रदेश में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली भाजपा से आज खुद बेटियां सुरक्षित नहीं है ऐसे में सरकार भाजपा नेताओं को बचाने का पूरा प्रयास कर रही है।

जिसे कांग्रेस लगातार विरोध कर रही है। महिला कांग्रेस नेताओं ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा करने में यह सरकार पूरी तरह नाकाम साबित हुई है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  धामी कैबिनेट के 26 प्रस्तावों पर मुहर, ₹7,412 करोड़ के अनुपूरक बजट को मंजूरी; खिलाड़ियों को मुफ्त बस यात्रा का लाभ
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.