हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र के टांडा के जंगल में 16 वर्षीय बालिका के साथ उसके फूफा ने जंगल में ले जाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया

हल्द्वानी। नैनीताल जिले में महिला अपराध की घटनाएं लगातार सामने आ रही है। इस बार शर्मशार करने वाली एक घटना सामने आई है जहां एक 16 वर्षीय बालिका के साथ उसके फूफा ने जंगल में ले जाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है।

पुलिस पीड़ित पिता के तहरीर पर आगे की कार्रवाई कर रही है.
बताया जा रहा है कि फूफा और किशोरी दोनों उधम सिंह नगर के रहने वाले हैं।

बताया जा रहा है की घटना हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र के टांडा के जंगल में अंजाम देने के बाद फूफा भाग गया जबकि पीड़ित किशोरी किसी तरह से उसके चुंगल से बचकर टांडा पुलिस चौकी में पहुंच अपने साथ हुई घटना की जानकारी पुलिस को दी।

जिसके बाद पुलिस के हाथ पांव फूल गए फिलहाल पुलिस आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने जा रही है, बताया जा रहा है कि लड़की का फूफा उसे नौकरी दिलवाने के बहाने बाइक पर बैठाकर हल्द्वानी ले जा रहा था।

रास्ते में टांडा जंगल के इलाके में उसे जंगल के अंदर ले गया जहां उसके साथ दुष्कर्म किया।

पुलिस क्षेत्राधिकारी नितिन लोहनी ने बताया कि पीड़िता के पिता की ओर से तहरीर आया है पूरे मामले में पुलिस आरोपी फूफा के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई कर रही है।

उन्होंने बताया कि फूफा और पीड़िता दोनों उधम सिंह नगर के रहने वाले हैं जबकि घटनास्थल हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र के टांडा जंगल का है जिसके चलते हल्द्वानी में मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई चल रही है मुकदमा दर्ज होते ही आरोपी को गिरफ्तार कर ले जाएगा।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर ज्योतिर्मठ में क्रैश, पायलट समेत छह लोगों की दर्दनाक मौत; जंगल में बिखरा मलबा

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.