ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा जनपद में सुरक्षा व्यवस्था को सुनिश्चित करने के लिए व्यापक कदम उठाए गए हैं।

रात्रि के समय सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए जनपद के हर कोने पर पुलिस का सघन पहरा और चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

यह पहल क्षेत्र में सुरक्षा की स्थिति को बेहतर बनाने और अपराधों की संभावनाओं को कम करने के उद्देश्य से की जा रही है।

रात्रि चेकिंग के दौरान संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी रखी जा रही है और असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जा रही है।

 

यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 5 अप्रैल 2026

 

error: Content is protected !!