एसएसपी प्रहलाद मीणा ने किया शहर के ज्वैलरी शोरूम का औचक निरीक्षण दिए महत्वपूर्ण निर्देश
सुरक्षा उपायों को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से ज्वैलर्स एसोसिएशन के साथ गोष्ठी का आयोजन

शहर को और अधिक सुरक्षित करने हेतु सहयोग की अपील

हल्द्वानी।  प्रहलाद नारायण मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा अपराधिक घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने एवं सुरक्षा उपायों को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से शहर के रिलायंस ज्वेलरी शोरूम का औचक निरीक्षण कर सुरक्षा के दृष्टिगत मानकों के अनुसार महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए।
अपील की कि वे पुलिस को शहर को सुरक्षित बनाने के प्रयासों में सहयोग दें।एसएसपी प्रहलाद मीणा ने किया शहर के ज्वैलरी शोरूम का औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

 ज्वेलर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ एक विशेष गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस गोष्ठी का उद्देश्य शहर की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करना है।

गोष्ठी में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा उपस्थित सभी से वार्ता कर सुझाव पर विचार-विमर्श कर शहर को और अधिक सुरक्षित रखने में सहयोग की अपील की गयी।एसएसपी प्रहलाद मीणा ने किया शहर के ज्वैलरी शोरूम का औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

उच्च गुणवत्ता के सीसीटीवी कैमरे लगाएं-सभी को निर्देशित किया गया कि वे अपनी दुकानों के भीतर और बाहर उच्च गुणवत्ता वाले सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य रूप से लगाएं और उनकी नियमित रूप से निगरानी करें।एसएसपी प्रहलाद मीणा ने किया शहर के ज्वैलरी शोरूम का औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

डीवीआर को सुरक्षित स्थान पर रखें- दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों के डीवीआर (डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर) को सुरक्षित स्थान पर रखें ताकि किसी भी प्रकार की घटना के बाद आवश्यक फुटेज की उपलब्धता सुनिश्चित हो सके।

एमरजेन्सी अलार्म सिस्टम लगाना अनिवार्य अलार्म सिस्टम लगाने पर विशेष जोर दिया, ताकि आपातकालीन स्थिति में तत्काल कार्यवाही की जा सके और पुलिस को अलर्ट किया जा सके।एसएसपी प्रहलाद मीणा ने किया शहर के ज्वैलरी शोरूम का औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

आवश्यक सहयोग और सतर्कता- सभी ज्वेलर्स से अपील की गई कि वे शहर को और अधिक सुरक्षित करने हेतु भविष्य में शहर की सुरक्षा हेतु लगाये जाने वाले सीसीटीवी हेतु रूपरेखा तैयार की जा रही है जिसमें ऐसोसिएशन द्वारा अधिक से अधिक सहयोग प्रदान करने की अपील की गयी अपनी सुरक्षा के प्रति जागरूक रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को दें।एसएसपी प्रहलाद मीणा ने किया शहर के ज्वैलरी शोरूम का औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
शहर को सुरक्षित रखने हेतु उक्त सहयोग की ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा सराहना करते हुए पुलिस को सहयोग हेतु आश्वासन दिया।

कर्मचारियों का सत्यापन- सभी अपने यहॉ नियुक्त कर्मचारियों का पुलिस सत्यापन करवाएं, ताकि किसी भी प्रकार की अनहोनी की संभावना को रोका जा सके। पुलिस के साथ समन्वय बनाए रखने की अपील भी की गई।

एसएसपी नैनीताल ने बताया कि पुलिस प्रशासन शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए पूरी तरह से सतर्क है एवं सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए हर संभव कदम उठा रहा है। उन्होंने ज्वेलर्स से अनुरोध किया कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत पुलिस को सूचित करें।

सभी ज्वेलर्स ने पुलिस को अपने पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया और भविष्य में ऐसी गोष्ठियों के आयोजन की सराहना की। कहा कि यह कदम शहर की सुरक्षा को और मजबूत करने में सहायक सिद्ध होगा।

 प्रकाश चन्द्र एसपी सिटी हल्द्वानी,  नितिन लोहनी पुलिस उपाधीक्षक नगर एवं ज्वैलर्स एसोसिएशन के  नवीन चन्द्र वर्मा (प्रान्तीय उद्योग व्यापार मण्डल प्रदेश अध्यक्ष),  घनश्याम रस्तोगी (अध्यक्ष),  लवीश वर्मा (कोषाध्यक्ष),  पीयूष अग्रवाल (महामंत्री),  राजकुमार रस्तोगी (सचिव),  पवन सिंगल (संरक्षक) एवं अन्य (20-25) उपस्थित रहे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  UKSSSC भर्ती परीक्षाओं को बड़ा झटका: जूनियर असिस्टेंट से असिस्टेंट अकाउंटेंट तक की परीक्षाएं स्थगित, नई तारीखों का इंतजार
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.