नैनीताल कुमाऊं विश्वविद्यालय मार्ग में गोरा हॉस्टल फांसी गधेरा के समीप अनियंत्रित होकर पिकअप खाई में जा गिरी घायल चालक को किया रेफर

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। डीएसबी मार्ग में गोरा हॉस्टल फांसी गधेरा के पास पिकअप वाहन गिरने से चालक घायल। दमकल विभाग और एसडीआरएफ ने चालक का रेक्यु कर बी.ड़ी. पांडेय अस्पताल पहुँचाया।

नैनीताल के तल्लीताल गौरा होस्टल के पास पिकअप वाहन संख्या (UK 04 CA 5999) खाई में गिर गया। मामले के अनुसार चालक निर्माण सामग्री लेकर जा रहा था जब पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया।

हादसे में 49 वर्षीय चालक उमेश सिंह मेहरा घायल हो गया। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की सूचना के बाद दमकल विभाग, पुलिस और एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर पहुँची, और रेस्क्यू में जुट गई।

काफी मसक्कत के बाद घायल को खाई से निकाला गया और एसडीआरएफ के वाहन से बी.डी. पांडे चिकित्सालय पहुंचाया गया।

डॉक्टर कौशिक पुजारी ने कहा चालक को घायल अवस्था में अस्पताल लाया गया था उसकी हालत बहुत खराब थी।

फिलहाल घायल चालक को अस्पताल में प्रथम उपचार के बाद हल्द्वानी हायर सेंटर रेफर कर दिया है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल, 25 अक्टूबर 2026

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.