नैनीताल नगर को जीरो वेस्ट जोन बनाने व सर्वप्रथम मां नंदा सुनंदा महोत्सव को कूड़ा मुक्त क्षेत्र बनाने हेतु बैठक की गई आयोजित 

रिपोर्टर गुड्डू से ठठोला 

नैनीताल।  नगर को जीरो वेस्ट जोन बनाने व सर्वप्रथम मां नंदा सुनंदा महोत्सव को कूड़ा मुक्त क्षेत्र बनाने हेतु नगर पालिका नैनीताल अंतर्गत गठित महिला समूहों व सम्मानित नागरिकों के साथ कार्यशाला पालिका सभागार में आयोजित की गई।

बैठक में अधिशासी अधिकारी नैनीताल  पूजा द्वारा इस बार मेला क्षेत्र को जीरो वेस्ट जोन बनाने हेतु महिला समूहों के साथ रणनीति तैयार की गई, व महिलाओं को उनका दायित्व व जिम्मेदारी तय की।नैनीताल : नगर को जीरो वेस्ट जोन बनाने व सर्वप्रथम मां नंदा सुनंदा महोत्सव को कूड़ा मुक्त क्षेत्र बनाने हेतु की गई  बैठक

अधिशासी अधिकारी द्वारा शहर के सभी जिम्मेदार नागरिकों का आह्वान किया की सभी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए शहर को साफ सुथरा रखने में पालिका का सहयोग प्रदान करें।

चेली आर्टस महिला समूह की अध्यक्ष बरखा किरन तिवारी द्वारा मंदिर से उत्पन्न कूड़े को निस्तारित कर सुंदर सजावटी वस्तुओं को बनाने के बारे में महिलाओं को अवगत कराया।नैनीताल : नगर को जीरो वेस्ट जोन बनाने व सर्वप्रथम मां नंदा सुनंदा महोत्सव को कूड़ा मुक्त क्षेत्र बनाने हेतु की गई  बैठक

ह्यूमैनिटी फाउंडेशन ऑफ इंडिया से उपस्थित स्वाति मोतीवाल द्वारा इस बार मेले मेंअपनी संस्था द्वारा जीरो वेस्ट जोन बनाने के लिए किए जाने वाले कार्यक्रमों की जानकारी प्रदान की।

बैठक में दिनांक 07 सितंबर को शहर में जागरूकता हेतु एक रैली आयोजित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में सी एम एम सीमा पांडे, चन्दन भण्डारी,सोनू तिवारी सहित महिला समूहों की महिलाएं उपस्थित रहीं।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  रामलीला में दशरथ के पुत्र वियोग और केवट की भक्ति ने दर्शकों को किया भाव-विभोर, नम हुईं श्रद्धालुओं की आंखें
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.