एसपी क्राईम नैनीताल द्वारा जनपद के समस्त विवेचकों के साथ गोष्ठी आयोजित कर 3 नए कानूनों के क्रियान्वयन के संबंध में दी गई जानकारी।

नैनीताल।  हरबंस सिंह एसपी क्राईम नैनीताल द्वारा अभियोजन अधिकारी की मौजूदगी में समस्त थाना प्रभारियों एवं विवेचकों के साथ गोष्ठी आयोजित कर तीन नए कानूनों के क्रियान्वयन के संबंध में निम्न जानकारी दी गई।

➡️ थानों में महिला संबंधी अपराधों के मामले में पंजीकरण प्रत्येक दशा महिला अधिकारी द्वारा ही किया जाय।

➡️थानों में पंजीकृत प्रत्येक अपराधों में क्राईम सीन की ऑडियो वीडियो रिकॉर्डिंग कर सुरक्षित रखा जाय।

➡️ किसी भी तलाशी/ जब्ती के दौरान ऑडियो /वीडियो रिकॉर्डिंग करना सुनिश्चित किया जाय।
इसके अतिरिक्त कानूनों के संबंध में विस्तृत चर्चा करते हुए, कानूनों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल 27 अक्टूबर 2026 : चमकेगी इन राशियों की किस्मत
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.