रिंग रोड के पुराने प्रस्तावित सर्वे के अचानक बदले जाने से लोगों में रोष

रिपोर्ट – नरेश सिंह बिष्ट 

हल्द्वानी। रिंग रोड के पुराने प्रस्तावित सर्वे के अचानक बदले जाने से लोगों में रोष व्याप्त है। लोगों का कहना है कि लोक र्निमाण विभाग द्वारा विगत कुछ दिनों से लामाचौड तथा कमलुवागांजा क्षेत्र में सर्वे टीम द्वारा रोड के दोनों तरफ 22.50 मीटर कुल 45 मीटर भूमि नाप कर ग्रामीणों के खेतों, भवनों, दुकानों आदि में निशान लगाये जा चुके हैं।

उक्त रिंग रोड पूर्व में लामाचौड से जंगल किनारे वन भूमि पर प्रस्तावित थी तथा अचानक लोक निर्माण विभाग के तुगलकी फरमान द्वारा इसे लामाचौड कमलुवागांजा में ग्रमीणों की भूमि, भवन तथा दुकानों के बीच से बनाने का फरमान दे क्षेत्र का विनाश करने की कोशिश की जा रही है।

जो की किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा लोगों का कहना है कि सर्वे के बाद क्षेत्र के लोगो में अत्यधिक भय का माहौल है, चूकिं उक्त रिंग रोड की नाप में ग्राम सभा कमलुवागांजा, बच्चीनगर रामपुर लामाचौड, लामाचौड खास कुरियागांव के लामाचौड से कमलुवागांजा मार्ग में बसे लगभग सभी ग्रामीणों की कृषि भूमि, दुकानें तथा भवन रोड की नाप के भीतर आ रहे हैं।

जिस कारण लोगों को काफी नुकसान हो रहा है जो भूमिधर है वे भूमिहीन होने जा रहे हैं तथा सैकडों परिवारों के घर प्रस्तावित रिंग रोड की जद में आने से उनके सर से छत छिनने जा रही है।

जिससे क्षेत्र के ग्रामीणों को अत्यधिक मानसिक तनाव से गुजरना पड रहा है।

विकास के नाम पर क्षेत्र का विनाश किया जा रहा है। लोगों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंप तुरंत सर्वे पर रोक लगाने की मांग की है । 

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में शिक्षक भर्ती की मांग को लेकर बेरोजगार युवाओं का प्रदर्शन, प्रवक्ता और एलटी के रिक्त पद भरने की उठाई मांग

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.