राजधानी में सीबीआई ने एलआईसी देहरादून के असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) को 15,000/- रुपये की रिश्वत लेते हुए किया गिरफ़्तार 

देहरादून। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने एलआईसी, मंडल कार्यालय, हरिद्वार रोड, देहरादून के असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) भगवती प्रसाद को दिनांक 10.09.2024 उस समय गिरफ्तार किया जब वह शिकायतकर्ता से मांगी गई तय 40,000/- रुपये रिश्वत राशि की पहली किश्त के रूप में 15,000/- रुपये स्वीकार कर रहा था।

सीबीआई ने आरोपी असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल), एलआईसी, मंडल कार्यालय, हरिद्वार रोड, देहरादून के विरुद्ध एक शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया।

जिसमें आरोप है कि आरोपी ने शिकायतकर्ता से उसके पेंडिंग बिलों के भुगतान व पहले से भुगतान किए गए बिलों के कमीशन के तौर पर 57,000/- रुपये रिश्वत की मांग की, जो शिकायतकर्ता के बार बार अनुरोध करने पर 40,000/- रुपये रिश्वत तय हुये।

सीबीआई ने एलआईसी, मंडल कार्यालय, हरिद्वार रोड, देहरादून के आस पास जाल बिछाया एवं आरोपी (लोक सेवक) को शिकायतकर्ता से रिश्वत की राशि 15,000 /- रुपये स्वीकार करने के दौरान रंगे हाथों पकड़ लिया ।
आरोपी (लोक सेवक) के आवासीय परिसर की तलाशी ली जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी को सीबीआई मामलों के विशेष न्यायाधीश की अदालत, देहरादून में कल पेश किया जाएगा। इस मामले में आगे की जांच जारी है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 26 अक्टूबर 2026

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.