लोहाघाट थाना क्षेत्र से लापता युवती को आखिरकार चंपावत पुलिस ने उत्तर प्रदेश के वृंदावन से बरामद किया है।

बताया जा रहा कि बरामद युवती को दिल्ली के रहने वाले आसिफ खान नाम के युवक भला फुसलाकर अपने साथ ले गया था। युवती की गुमशुदगी लोहाघाट थाने में दर्ज थी जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की है।

बताया जा रहा है कि 4 सितंबर को थाना क्षेत्र के रहने वाली एक 21 साल की लड़की अचानक गायब हो गई. बाद में पुलिस ने उसकी लोकेशन ट्रेस करने की कोशिश का तो वह वृंदावन में मिली।

बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया पर दोस्ती होने के बाद उसे एक शख्स बहला फुसला कर भगा कर ले गया था।

युवती की लापता होने की गुमशुदगी परिवार वालों ने पुलिस में दी थी जहां पुलिस गुमशुदगी दर्ज कर तलाश में जुटी हुई थी पुलिस ने युवती सहित आरोपी को वृंदावन से गिरफ्तार किया है।

एसपी चंपावत अजय गणपति ने मंगलवार को बताया कि चार सितंबर को लोहाघाट क्षेत्र की युवती गायब हो गई।
सर्विलांस की मदद से युवती की लोकेशन शहर वृंदावन में मिली पुलिस टीम वृंदावन पहुंची और आरोपी से पूछताछ में पता चला कि उसका नाम आसिफ खान है और वह उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के किरारी सुलेमान नगर का रहने वाला है।

युवती को अपना असली नाम और पहचान छिपाकर सोशल मीडिया से दोस्ती कर शादी का झांसा दिया और वृंदावन भगा ले गया।

पुलिस टीम ने जब आरोपी से सख्ती से पूछताछ की तो पता चला कि उसने लोहाघाट के गैस गोदाम क्षेत्र से एक स्कूटी भी चोरी की और स्कूटी से युवती को भगा कर ले गया बाद में पुलिस आरोपी के अगल लोहाघाट लेकर पहुंची और रोडवेज बस स्टैंड के पास से स्कूटी बरामद कर ली।

फिलहाल पुलिस आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में तेज रफ्तार कैंटर ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवकों की मौत; तीन दिन में पांच लोगों ने गंवाई जान

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.