आज सुबह रवि अपने दो साथियों प्रदीप और अभिषेक के साथ ई-रिक्शा से मंडी की ओर जा रहा था

अचानक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया और तीनों युवक नहर में गिरे 

स्थानीय दुकानदारों ने तत्परता दिखाते हुए प्रदीप और अभिषेक को बचा लिया लेकिन रवि नहर के तेज बहाव में बह गया

हल्द्वानी। आज तीनपानी बाईपास स्थित नाले के पास एक युवक का शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली।

सूचना पर चौकी मंडी की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को नाले से बाहर निकाला। घटना की जानकारी मिलने पर उच्चाधिकारियों को भी सूचित किया गया।

मृतक की पहचान रवि आर्या (27) पुत्र ललित मोहन, निवासी हरिपुर शिवदत्त, गौरापड़ाव के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार रवि आज सुबह अपने दो साथियों प्रदीप और अभिषेक के साथ ई-रिक्शा से मंडी चौराहे से शनि बाजार की ओर जा रहा था।

करीब 09:30 बजे ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया और तीनों युवक नहर में गिर गए। स्थानीय दुकानदारों ने तत्परता दिखाते हुए प्रदीप और अभिषेक को बचा लिया, लेकिन रवि नहर के तेज बहाव में बह गया था।

घटना की पुष्टि मंडी चौकी प्रभारी विजय मेहता ने की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  आगामी धनतेरस-दीपावली पर नैनीताल दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा की सौगात, तीन दुग्ध समितियों में 3.81 करोड़ की दुग्ध खरीद पर 29.39 लाख रुपये का बोनस वितरित

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.