हल्द्वानी।  प्रधानमंत्री  मोदी द्वारा हल्द्वानी शहर के लिए दिसम्बर 2021 में की गई घोषणा के अनुक्रम में चल रहे, पेयज़ल एवं सीवरेज परियोजना के अन्तर्गत पैकेज़ -2 में वार्ड संख्या 58 & 59 में सीवरेज एवं ड्रेनेज आदि के कार्य का शुभारम्भ आज दिनांक 17.09.2024 को माननीय सासंद नैनीताल उधमसिहनगर  अजय भट्ट , माननीय विधायक लालकुआँ  मोहन सिंह बिष्ट, पूर्व मेयर  जोगेंद्र रौतेला , हल्द्वानी नगर निगम, उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक आयोग, मजहर नईब नवाब और भाजपा जिला अध्यक्ष  प्रताप बिष्टजी और अन्य गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न हुआ ।सांसद अजय भट्ट ने सीवरेज एवं ड्रेनेज कार्य का किया शुभारम्भ

 पैकेज 02 के अन्तर्गत मे गौजाजाली वार्ड 58 & 59 में लगभग 30km लंबाई की सीवर लाईन बिछाने का कार्य किया जाएगा।

जिसमें सीवर कार्य उपरान्त सड़क निर्माण के साथ ड्रेनेज आदि का कार्य किया जायेगा। उपरोक्त कार्य में लगभग 55 करोड लागत से किया जायेगा। 

शहरी विकास विभाग के अंतर्गत शहरी क्षेत्र विकास एजेन्सी (UUSDA) द्वारा कार्यदायी फर्म मै0 BIPL-DRA (JV) के माध्यम से पैकेज-२ (560 Cr) में 10.5 MLD के एसटीपी तथा 75 KLD को-ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण, 190 किमी पेयजल लाईन, 3 पेयजल टैंक, 2 ट्यूबवेल, 60 किमी सीवर लाईन, ड्रेनेज एवं रोड निर्माण आदि की कार्य प्रस्तावित है ।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  नवनियुक्त मुख्य शिक्षा अधिकारी सुरेश चंद्र आर्य का शिक्षकों ने किया स्वागत, समस्याओं के समाधान का मिला भरोसा
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.