ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त तीन की मौत, एक व्यक्ति गंभीर रूप से हुआ घायल।

टिहरी। कीर्तिनगर थाना क्षेत्र में एक वाहन गहरी खाई में गिर गया। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। घायल व्यक्ति को पुलिस ने बेस हॉस्पिटल श्रीकोट में भर्ती कराया है।

हादसे की जानकारी मिलते ही कीर्तिंनगर कोतवाली से पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. बताया जा रहा है कि वाहन(UK07TB0358) करीब 100 मीटर गहरी खाई में गिरा था।

खाई में जाकर पुलिस वाहन सवार चारों लोगों को ऊपर लेकर आई, लेकिन उससे पहले ही तीन लोगों की मौत हो चुकी थी. वहीं गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को पुलिस ने तत्काल बेस हॉस्पिटल श्रीकोट भिजवाया।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक हादसे मरने वालों में 36 साल के पंकज निवासी कीर्तिंनगर टिहरी गढ़वाल,रमेश लाल (40 वर्ष) निवासी अमरोली दुगड्डा टिहरी गढ़वाल व गणेश (31 वर्ष) निवासी अमरोली हैं।

बताया गया कि वाहन गणेश चला रहा था। इनके अलावा इस हादसे में मनोज (29 वर्ष) निवासी अमरोली गंभीर रूप से घायल हुआ है।

बता दें कि कुछ दिनों पहले भी देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के हिंडोलाखाल थाना क्षेत्र में बड़ा हादसा हुआ था. कार खाई में गिरने की वजह से दो महिला शिक्षकों की मौत हो गई थी।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : ओखलकांडा के अजय महरा बने परमाणु ऊर्जा विभाग में वैज्ञानिक, ऑल इंडिया चयन से बढ़ाया उत्तराखंड का मान

You missed

error: Content is protected !!