ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

PWD का सहायक अभियंता दुर्गेश पंत 10 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

हल्द्वानी। मोटी सरकारी तनख्वाह से भी अधिकारियों का पेट नहीं भर रहा है। अब तक ईमानदारी का चोला ओढ़े पीडब्ल्यूडी के ऐसे ही भ्रष्ट एई को विजिलेंस की टीम ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया है।

विजिलेंस टीम ने पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता दुर्गेश पंत को दस हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है।

सहायक अभियंता दुर्गेश पंत भीमताल में पीडब्ल्यूडी के यांत्रिकी विभाग में तैनात है। 

विजिलेंस की टीम रिश्वतखोर सहायक अभियंता दुर्गेश पंत को गिरफ्त में लेने और पूछताछ में जुटी रही।

यह भी पढ़ें :  ज्योति मेर हत्याकांड: आरोपियों के योग सेंटर के विरोध में पहाड़ी आर्मी ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

You missed

error: Content is protected !!