फाइनल में पहुंचे ऑल सेंट्स कॉलेज और भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। 21 सितंबर को ऑल सेंट्स कॉलेज, नैनीताल में चल रहे पंचम शेरेड मेमोरियल अंतर विद्यालय महिला फुटबॉल टूर्नामेंट के अंतर्गत आज सुबह के सत्र में 2 सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए।

सुबह का पहला मैच सनवाल स्कूल और ऑल सेंट्स कॉलेज ब्लू टीम के मध्य खेला गया। हाफ टाइम तक बराबरी पर चल रहा।नैनीताल में चल रहे पंचम शेरेड मेमोरियल महिला फुटबॉल के फाइनल में पहुंचे ऑल सेंट्स कॉलेज और भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय

यह रोमांचक मुकाबला 4 – 0 से ऑल सेंट्स कॉलेज के नाम रहा। मुकाबले में नंदिनी बिष्ट ने 2 और गुरदृष्टि कौर व स्निग्धा पांडे ने 1-1 गोल दागकर अपनी टीम को जीत दिलाई।
दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला ऑल सेंट्स कॉलेज व्हाइट और भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय के मध्य खेला गया। यह मुकाबला 3-1 से अतिथि विद्यालय टीम के नाम रहा।

मुकाबले में भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय की ओर से बबली गरिया ने 3 गोल दागे और ऑल सेंट्स की ओर से इप्सा जयसवाल ने 1 गोल किया।
मुकाबलों में डॉ मनोज बिष्ट, बृजेश बिष्ट, पवन बिष्ट, अपूर्व बिष्ट, अनिल रावत और गौतम साह ने रेफरी की भूमिका निभाई।

इस दौरान मेजबान विद्यालय की प्रधानाचार्या किरन जरमाया समेत भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री बिशन सिंह मेहता , गोपाल बिष्ट, गोविंद सिंह बोरा, मयंक रावत, विनय साह और अन्य खेल प्रेमी मौजूद रहे।
शाम के सत्र में ऑल सेंट्स कॉलेज ब्लू व भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में शिक्षक भर्ती की मांग को लेकर बेरोजगार युवाओं का प्रदर्शन, प्रवक्ता और एलटी के रिक्त पद भरने की उठाई मांग

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.