हल्द्वानी। जिला अधिकारी ने कार्यालय नैनीताल में हल्द्वानी नगर निगम क्षेत्र में फड़ ठेलों के संचालन के संबंध में श्री प्रमोद कुमार अग्निहोत्री, केंद्रीय अध्यक्ष (ठेला, फड, वेंडर्स कल्याण समिति) एवं संगठन के सदस्यों के साथ बैठक की ।
बैठक में समिति के सदस्यों द्वारा नगर निगम क्षेत्र में वर्षो से संचालित फड़ ठेलों हेतु वेंडिंग जोन के निर्धारण करने, बाहर से आए अपंजीकृत फड़ संचालकों का सत्यापन कराए जाने, बाजार क्षेत्र में दुकानों के सामने सार्वजनिक सड़क पर दुकान स्वामी द्वारा पैसा वसूल करते हुए फड़ लगवाए जाने को रोकने आदि।

बिंदुओं पर जिलाधिकारी को अवगत करवाते हुए फड़ ठेलों के लिए निर्धारित वेंडिंग जोन बनवाकर SOP बनवाने का अनुरोध किया और टाउन वेंडिंग कमेटी की बैठक करते हुए अवैध फड़ संचालन को रोकने की बात कही ।

जिस पर जिलाधिकारी ने नगर आयुक्त को अगले 10 दिन में वेंडिंग जोन के लिए अलग अलग स्थानों पर उपयुक्त जगह चिन्हित करने के निर्देश दिए, साथ ही समिति के प्रतिनिधियों को उक्त कार्य में प्रशासन का सहयोग करने हेतु कहा।

जिस पर समिति ने अगले 10 दिन में जिलाधिकारी को स्थानीय फड़ संचालकों की सूची देने ka आश्वासन दिया और कहा कि यदि प्रशासन वेंडिंग जोन निर्धारित कर फड़ संचालकों की संख्या सभी स्थानों पर तय कर उनको आई कार्ड देता है तो उसके बाद बाहर से आकर उन स्थानों पर अवैध रूप से फड़ लगाने वाले लोगों की जानकारी स्वयं समिति प्रशासन को देगी।

इसकी पूरी जिम्मेदारी लेगी कि जिन स्थानों पर जितनी संख्या तय की जाती है उससे अधिक फड़ संचालित न हों और निर्धारित स्थानों के अलावा कहीं और कोई फड़ आदि न लगाए।

जिलाधिकारी ने इस सकारात्मक रुख के लिए समिति के सदस्यों की सराहना की और उन्हें जल्द ही टाउन वेंडिंग कमेटी की बैठक का आश्वासन दिया ।
नगर आयुक्त को निर्देश दिए कि बैठक से पहले सत्यापन आदि प्रक्रिया पूरी कर ली जाए और विभागों की NOC प्राप्त कर ली जाए ।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में अतिक्रमण पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, जेसीबी से हटाए 25 से 30 स्ट्रक्चर; सड़क चौड़ीकरण ने पकड़ी रफ्तार

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.